एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण

प्रमुख समाजसेवी सतीश चंद गोयल ने आयरन इंडस्ट्री से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा से अवगत कराया

मुजफ्फरनगर। विद्यालयी शिक्षा को पुस्तकों की सीमाओं से निकालकर व्यवहारिक ज्ञान से जोड़ने के उद्देश्य से एम.जी. पब्लिक स्कूल द्वारा विद्यार्थियों के लिए औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस भ्रमण के माध्यम से छात्र-छात्राओं को आयरन उत्पादन के औद्योगिक वातावरण, आधुनिक मशीनरी और उत्पादन प्रक्रिया को नजदीक से समझने का अवसर मिला, जिससे उनके तकनीकी और वैज्ञानिक ज्ञान में वृद्धि हुई।

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि एम.जी. पब्लिक स्कूल के बीआईएस स्टैंडर्ड क्लब एवं इंजीनियरिंग ग्राफिक्स कक्षा-12 के छात्र-छात्राओं को प्रयोगात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को एक शैक्षिक औद्योगिक भ्रमण पर भेजा गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने प्रातः विद्यालय प्रांगण से छात्र-छात्राओं के दल को इस औद्योगिक भ्रमण के लिए रवाना किया। विद्यार्थियों ने मुजफ्फरनगर स्थित टिहरी आयरन एंड स्टील कास्टिंग लिमिटेड औद्योगिक इकाई का दौरा कर आयरन एवं कास्टिंग इंडस्ट्री में उपयोग होने वाली आधुनिक मशीन टेक्नोलॉजी का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया।

इसे भी पढ़ें:  सुशील मूंछ गैंग पर एसएसपी अभिषेक का अंकुश, शेट्टी का होटल सीज

उन्होंने बताया कि भ्रमण के दौरान टिहरी आयरन एंड स्टील कास्टिंग लिमिटेड के सीईओ, प्रमुख उद्यमी एवं समाजसेवी श्री सतीश चंद गोयल ने आयरन इंडस्ट्री से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक क्षेत्र में करियर की संभावनाओं से अवगत कराया, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह और जिज्ञासा का संचार हुआ। इस औद्योगिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को फैक्ट्री के दैनिक कार्यप्रणाली, फर्नेस प्रक्रिया, कच्चे माल से तैयार उत्पाद तक की यात्रा तथा इंडस्ट्री स्टैंडर्ड के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाले कंपोनेंट्स के निर्माण की विस्तृत जानकारी दी गई। भ्रमण के माध्यम से छात्रों की लैब टेस्टिंग और सैद्धांतिक ज्ञान की प्रयोगात्मक समझ और अधिक मजबूत हुई।

इसे भी पढ़ें:  मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में कई घायल, हमलावरों पर मुकदमा

https://www.facebook.com/permalink.php?story_fbid=pfbid02oCAwYECMKj46dNVpN8E1xRboPiHEiekZkKKzfzNg9X9WfrdyHEPw3yNBPXtv1YUml&id=100063654049794

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि यह औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और यादगार रहा। भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आयरन उत्पादन, औद्योगिक वातावरण और आधुनिक तकनीकों का प्रत्यक्ष अनुभव कराना था। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंडक्शन, इलेक्ट्रोमैग्नेट, इंडक्शन फर्नेस तथा उनकी कार्यप्रणाली को गहराई से समझा। इस शैक्षिक यात्रा में विद्यार्थियों के साथ शिक्षक श्री लोकेश शर्मा एवं श्री प्रवीण चंद पटेल भी उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों को वास्तविक दुनिया से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इसे भी पढ़ें:  शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में क्रांतिसेना का प्रदर्शन

Also Read This

Uttarakhand Weather Update 14 June: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज बारिश के आसार, तेज हवाओं का अलर्ट

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में 14 जून को हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 40-50 किमी/घंटा तेज हवाओं का अलर्ट।

Read More »

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »