संयुक्त वैश्य मोर्चा के बैनर तले हुआ वैश्य समाज का महाकुंभ

समाज को एकजुट करने में कृष्णगोपाल मित्तल, शलभ गुप्ता और तरूण मित्तल ने टीम के साथ भरा जोश

मुजफ्फरनगर। संयुक्त वैश्य मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को मधुर मिलन बैंक्वेट हॉल कूकड़ा में महाराजा अग्रसेन और कुलदेवी लक्ष्मी की जयंती के उपलक्ष्य में एक शाम वैश्य समाज के नाम भजन संध्या एवं गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन ने ऐतिहासिक रूप लेते हुए वैश्य समाज के महाकुंभ का रूप धारण कर लिया। कार्यक्रम का संचालन शलभ गुप्ता (मुख्य संयोजक एवं सलाहकार) और अध्यक्षता कृष्ण गोपाल मित्तल ने की। आयोजन की शुरुआत महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद भजन संध्या का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों और समाजों द्वारा राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, सत्यप्रकाश रेशु, अशोक तायल, सतीश चंद्र सर्राफ, कुलदीप कंसल, डॉ. विभू गर्ग, डॉ. हिमांशु गोयल, अंशुल अग्रवाल, विकास स्वरूप उर्फ बब्बल, अमित रस्तोगी, मनोज जैन समेत कई प्रमुख अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया गया। पूजा गुप्ता द्वारा महाराजा अग्रसेन पर रचित गीत ने सभी को भावविभोर कर दिया। उन्हें महिला सभा द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आकाश गुप्ता को एआई सॉफ्टवेयर निर्माण और बी. बी. गुप्ता को विद्युत विभाग में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  गौकशी के प्रयास में दो शातिर गिरफ्तार, एक मुठभेड़ में घायल

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि संयुक्त वैश्य मोर्चा समाज के लिए एक सशक्त आवाज बन चुका है। जब भी किसी समाज के सदस्य को जरूरत पड़ी, यह मोर्चा सिपाही की तरह फ्रंट पर लड़ता नजर आया। उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि मुज़फ्फरनगर में इतनी बड़ी संख्या में समाज का एकत्रित होना अभूतपूर्व है। मंत्री ने कहा कि वैश्य समाज ने ही देश को मजबूत बनाने में योगदान दिया है। हमेशा ही व्यापारी वर्ग देशहित के साथ खड़ा रहा है और भाजपा की डबल इंजन की सरकारों ने व्यापारियों के हितों के लिए वैश्य समाज के उत्थान के लिए अनेकानेक कार्य किये हैं।

इसे भी पढ़ें:  खतौली तालाब कब्जा मामला: फर्जी बैनामे का आरोप, जांच शुरू

वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के एक ईंट, एक रुपया, सिद्धांत को आज संयुक्त वैश्य मोर्चा ने साकार किया है। समाज के बिखरे घटकों को जोड़कर एक नई क्रांति लाई गई है। समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशु ने कहा कि एक-एक ईंट जोड़कर मकान बनता है, लेकिन उसमें रहने वालों से वह घर स्वर्ग बनता है। वैश्य मोर्चा ने समाज को जोड़ा और आज का यह दृश्य समाज की एकता का प्रमाण है। अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि शलभ गुप्ता, तरूण मित्तल और सुनील तायल जैसे समाज के जोशीले युवाओं के साथ मिलकर 2 अप्रैल 2025 को जब मोर्चे की नींव रखी गई, तब से यह संगठन समाज की हर जरूरत पर खड़ा रहा है। इस मोर्चा में वैश्य समाज के बिखराव को एक केन्द्र दिया गया। 30 से ज्यादा समाज के संगठनों को इसमें जोड़ा गया है और यह प्रयास निरंतर जारी हैं। हमने आज यह दिखाया है कि जब भी समाज का सम्मान खतरे में होगा, संयुक्त वैश्य मोर्चा संघर्ष के लिए तैयार रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  पेंशनर्स की मासिक बैठक में आठ सदस्यों को मिला जीवन प्रमाण पत्र बनवाने का जिम्मा

हजारों की संख्या में समाज के महिला-पुरुषों की उपस्थिति ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम स्थल के भीतर जगह कम पड़ने के कारण कई लोग बाहर खड़े होकर आयोजन में सहभागी बने। इस आयोजन में मुख्य रूप से कृष्ण गोपाल मित्तल, शलभ गुप्ता, सुनील तायल, तरुण मित्तल, शिव कुमार सिंघल, भूपेंद्र गोयल, राजेंद्र गर्ग, ब्रिज किशोर बिट्टू, दीपक मित्तल, गिरिराज महेश्वरी, प्रमोद करनवाल, विपिन गुप्ता, अमित गुप्ता एडवोकेट, पंकज राजवंशी, मनोज खंडेलवाल, डॉ. मनोज मित्तल, लकी गर्ग, संदीप गर्ग, गौरव गुप्ता, पंकज महेश्वरी, अभिषेक गोयल, ब्रिज भूषण गुप्ता, सुमित गर्ग, सुरेंद्र मित्तल, पूजा गुप्ता, रचना सिंघल, कमल मित्तल, शिखा गुप्ता, मिथलेश रानी, अजय गर्ग, सीए गौरव गर्ग, महेश बंसल, अनिल लोहिया समेत सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  77वें गणतंत्र दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन्स में अनुशासन और शौर्य की भव्य परेडआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति

Read More »