गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी शताब्दी पर निकली जागृति यात्रा

श्री गुरु सिंह सभा की अगुवाई में निकली भव्य वाहन रैली, विभिन्न मार्गों से गुजरकर गांधी कॉलोनी गुरुद्वारे पर हुआ समापन

मुजफ्फरनगर। शहर में रविवार का दिन आध्यात्मिक उत्साह, भक्ति और सामुदायिक एकता के रंगों से सराबोर रहा। गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी को समर्पित जागृति यात्रा के रूप में निकाली गई भव्य वाहन रैली ने पूरे शहर का माहौल श्रद्धामय कर दिया। जगह-जगह साध-संगत द्वारा स्वागत किया गया और सवा लाख से एक लड़ाऊँ का संदेश हर मोड़ पर गूंजता रहा।

श्री गुरु सिंह सभा द्वारा सिक्ख धर्म के नौवें गुरु, हिंद की चादर से विख्यात श्री गुरु तेग बहादुर सिंह की 350वीं शहीदी शताब्दी को समर्पित जागृति यात्रा के रूप में एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ रोडवेज बस स्टैंड के समीप स्थित गुरुद्वारे से अरदास के साथ हुआ। संगत के जयघोष और वाहे गुरु के स्वर से वातावरण गुंजायमान हो उठा। यह वाहन रैली तय मार्गोंकृकोर्ट रोड, झांसी की रानी पार्क, शिव चौक, रूड़की रोड, नावल्टी चौक, अंसारी रोड, मालवीय चौक, भोपा रोड ओवरब्रिज, गौशाला रोड, वकील रोड तथा लिंक रोड होते हुए गांधी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब पर पहुंची। यहां साध-संगत के लिए गुरु का अटूट लंगर भी बरताया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इसे भी पढ़ें:  पंजाब सहित बाढ़ प्रभावित राज्यों को विशेष पैकेज दे केन्द्रः राकेश टिकैत

श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सतपाल सिंह मान ने बताया कि धर्म की रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर जी ने 350 वर्ष पूर्व अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्होंने बताया कि गुरु जी के साथ उनके तीन विशिष्ट सेवादारकृभाई मतिदास, भाई सतिदास और भाई दयाला जीकृको भी अत्याचारियों द्वारा शहीद कर दिया गया था। यह यात्रा उनके बलिदान और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है। सभा द्वारा रैली में ड्रेस कोड भी लागू किया गया था, जिसमें प्रतिभागियों ने सफेद वस्त्रों के साथ बसंती रंग की पगड़ी और चुनरी धारण की। रैली ने साफ-सुथरी और अनुशासित यात्रा का उदाहरण प्रस्तुत किया। यात्रा में गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल के बच्चों ने गुरुबाणी की मधुर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। रैली में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे, जिन्होंने गुरु तेग बहादुर के अद्वितीय बलिदान और सार्वभौमिक संदेश, सबका भला को समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। गुरुद्वारे पर लंगर के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, लेकिन गुरु साहिब के बलिदान का संदेश सभी के हृदयों में एक नई जागृति छोड़ गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर: बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को 20 साल की कैद

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  चलती बाइक से फोड़े जा रहे थे पटाखे, बाइक समेत युवक गिरफ्तारइस अवसर पर

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में रोमांच से भरपूर रही टिहरी और वसुंधरा की जीतमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की

Read More »