मुजफ्फरनगर-महिला से बैग लूटने वाले बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल

नई मंडी पुलिस ने किया झपटमारी की वारदात का पर्दाफाश, पुलिस ने किए दो शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। शहर में झपटमारी की एक गंभीर वारदात को पुलिस ने तत्परता से सुलझाते हुए मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को दबोच लिया। एक आरोपी को गोली लगने के कारण घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरा फरार होने की असफल कोशिश में पुलिस की घेराबंदी में पकड़ा गया। इस कार्रवाई में महिला से लूटा गया मोबाइल फोन, नगदी, एक मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।
सीओ राजू कुमार शाव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि थाना नई मंडी पुलिस ने झपटमारी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए सोमवार को भोपा रोड स्थित टीएस मान चौराहे पर चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दूसरे को काम्बिंग के दौरान भागदौड़ कर पकड़ लिया गया।

इसे भी पढ़ें:  लोकतंत्र की आवाज़ को दबा रही है भाजपा सरकारः हरेंद्र मलिक

उन्होंने बताया कि 11 सितंबर 2025 को रामपुरी निवासी अमन पाल ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि 9 सितंबर को अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी मां से बैग झपट लिया था और उसको लूटकर भाग गए थे। बैग में एक मोबाइल फोन और नगदी रखी थी। इस पर थाना नई मंडी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। सीओ ने बताया कि 5 अक्टूबर को पुलिस जब भोपा रोड पर चेकिंग कर रही थी, तभी एक तेज रफ्तार बाइक को रोकने का प्रयास किया गया। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, लेकिन पीछा करते हुए पुलिस ने उन्हें घेर लिया।

इस दौरान हुई जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि दूसरा भागकर जंगल की ओर छिप गया, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों में फरमान पुत्र मौहम्मद मिया गोली लगने से घायल हुआ है, जबकि उसके साथी फरमान पुत्र मौहम्मद अनीस निवासीगण मौहल्ला किदवईनगर थाना खालापार मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से पुलिस ने महिला से लूटा गया ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन, लूटी गई रकम से 1150 रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल संख्या यूपी12 बीएक्स 2624, दो तमंचे और कारतूस बरामद किये हैं। सीओ ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक संदीप सिंह, रूपेश कुमार, हैड कांस्टेबल धीरेन्द्र, कांस्टेबल हिमांशु, मुनेश, अभिषेक नागर, अनिल, गौरव चौधरी शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

Also Read This

सहारनपुर में किरणपाल कश्यप ने किया बारात घर का लोकार्पण, सड़क बनवाने का भरोसा दिया

सहारनपुर। अम्बाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शामली एमएलसी और पूर्व सपा मंत्री किरणपाल कश्यप का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद उनका काफिला समर्थकों के साथ सरसावा ब्लॉक क्षेत्र के गयाजुद्दीनपुर गांव पहुंचा, जहां उन्होंने नवनिर्मित बारात घर का फीता काटकर लोकार्पण किया। गांव में बारात घर शुरू होने पर ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का कहना रहा कि इस सुविधा से शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए गांव के लोगों को राहत मिलेगी। अब छोटे-बड़े आयोजनों के लिए ग्रामीणों को बाहर जाने की मजबूरी कम होगी। इसे भी पढ़ें:  डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने

Read More »

देवबंद के इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट, कई छात्रों का कंपनियों में चयन

देवबंद। इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज देवबंद में छात्र-छात्राओं के भविष्य को रोजगार से जोड़ने के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। ड्राइव में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कॉलेज पहुंचकर छात्रों की योग्यता, संवाद क्षमता और प्रोफेशनल स्किल्स को परखा। चयन प्रक्रिया के बाद कई छात्र-छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिससे कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल रहा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इस प्लेसमेंट ड्राइव में मुख्य रूप से MBA, MCA, BBA और BCA के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने इंटरव्यू, स्क्रीनिंग और कंपनी प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान अपनी तैयारी और आत्मविश्वास का परिचय दिया। बिज़ऑक्स ग्लोबल ने छात्रों को किया शॉर्टलिस्ट प्लेसमेंट ड्राइव में BizzOx

Read More »

मुजफ्फरनगर में हंगामा-जल निगम की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा, पलायन की चेतावनी

गौरव स्वरूप ने सभासदों के साथ किया मौके का निरीक्षण, लोगों संग किया संवाद, चेयरमैन ने एई जल निगम को दिया नोटिस

Read More »

10 लाख की प्रतिबंधित वेनेरेक्स कफ सिरप बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

बुढाना पुलिस ने 2,845 शीशियां, तीन लाख रुपये नकद और तस्करी में प्रयुक्त कार की जब्त, गाजियाबाद का एक आरोपी फरार मुजफ्फरनगर। सहारनपुर परिक्षेत्र में चलाए जा रहे ष्ऑपरेशन सवेरा-नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओरष् अभियान के तहत बुढाना पुलिस ने प्रतिबंधित वेनेरेक्स कफ सिरप की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये मूल्य की 2,845 शीशियां प्रतिबंधित कफ सिरप, तीन लाख रुपये नकद और तस्करी में प्रयुक्त एक आल्टो कार बरामद की है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर से चार

Read More »