खतौली सरस्वती विद्या मंदिर परीक्षा परिणाम जारी, छात्रों में खुशी की लहर

खतौली सरस्वती विद्या मंदिर परीक्षा परिणाम सोमवार को उत्साह और गरिमामय माहौल में घोषित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया, जिससे पूरे वातावरण में खुशी का माहौल नजर आया। कार्यक्रम के दौरान प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मंच पर बुलाकर पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए।

इसे भी पढ़ें:  कल आ रहा इतवार, एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र शिविर तैयार

मुख्य अतिथि मदन छाबड़ा ने अपने हाथों से सभी मेधावियों को सम्मानित किया। विद्यालय की टॉपर वैष्णवी, कीर्ति और निझ्ररा रहीं, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम रोशन किया। मुख्य अतिथि मदन छाबड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करते रहना चाहिए, जिससे वे अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने अनुशासन, परिश्रम और लगन को सफलता की कुंजी बताया।

इसे भी पढ़ें:  यशपाल के चार तीरः मुजफ्फरनगर में सीएम दौरे बाद भाजपा में अंदरूनी खींचतान तेज

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डी डी आर्य और भारत भूषण शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक गुप्ता ने की, जबकि विद्यालय प्रबंधक राकेश शर्मा और प्रधानाचार्य सीताराम शर्मा की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन विमल चौहान द्वारा किया गया, जो पूरे कार्यक्रम के दौरान आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की अध्यापिकाओं ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समापन के समय विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-खेत में घास काट रही महिला से बाइक सवारों ने की लूट

Also Read This

सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा

मुजफ्फरनगर। सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा रहा। क्लब के चुनाव के लिए पदाधिकारी व सदस्य पद हेतु तमाम लोगों ने अपने नामांकन पत्र भरे थे। क्लब के सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया गया। इनमें उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंघल, सचिव विजय वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष सरीन, के अलावा कार्यकारिणी सदस्य बैडमिंटन हिमांशु महेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य बिलियर्ड, कार्यकारिणी सदस्य कार्ड्स मनु गुप्ता व अतुल जैन, कार्यकारिणी सदस्य टेनिस डा देवेन्द्र सिंह मलिक, कार्यकारिणी सदस्य सामान्य अमित मित्तल, अजय स्वरूप, डा० दीपक गोयल व गिरीश अग्रवाल को निर्विरोध चुन लिया गया है। शेष लोगों के नामांकन पत्र वापसी हो

Read More »

डीएम पर विवादित टिप्पणी में आजम खां दोषी…. दो साल कैद और 20 हजार का लगा जुर्माना

मुरादाबाद- रामपुर की अदालत ने तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आजम खां को दोषी करार दिया है। यह मुकदमा भोट थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था। कोर्ट ने आजम को दो साल के कारावास की सजा सुनाई है।सपा नेता आजम खां को तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रामपुर की कोर्ट ने दो साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भोट थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था।आरोप था कि चुनाव प्रचार के दौरान सपा नेता ने तत्कालीन जिलाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा

Read More »

शेखपुरा में सरकारी पानी की टंकी के दुरुपयोग से ग्रामीणों में भारी रोष

मुजफ्फरनगर। शेखपुरा गांव में स्थित सरकारी पानी की टंकी के कथित दुरुपयोग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी परिसर का इस्तेमाल पूरी तरह से निजी कार्यों के लिए किया जा रहा है। इस संबंध में कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पानी की टंकी की देखरेख के लिए नियुक्त एक युवक और उसका परिवार लंबे समय से टंकी परिसर में ही रह रहा है। इसे भी पढ़ें:  सम्भल के कल्कि धाम में कल्कि कथा का भव्य आयोजन, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल हुए शामिलआरोप

Read More »

तीसरे दिन भी जारी फर्जी अस्पताल, लैब और क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, दो संस्थान सील

खतौली। जनपद में बिना पंजीकरण एवं बिना ने उस डिग्री संचालित हो रहे अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। खतौली सीएससी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन संचालित सभी अस्पताल, क्लीनिक और लैब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशों के अनुपालन में अपंजीकृत क्लीनिक, अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार 15 खतौली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इसे

Read More »