सास और दामाद की नई लव स्टोरी, अवैध संबंध का आरोप…विवाहिता की मिली लाश

आगरा- अलीगढ़ के बाद कासगंज जिले में सास और दामाद की नई लव स्टोरी सामने आई है। आरोप है कि अवैध संबंध के चलते विवाहिता की हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस जांच कर रही है। कासगंज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव नगला परसी से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। ससुराल में विवाहिता की रविवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने उसकी हत्या का आरोप पति और मां पर लगाया है। मृतका के फुफेरे भाई का आरोप है कि सास के अपने ही दामाद से अवैध संबंध थे। गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव अकबरनगर पलिया निवासी शिवानी (21) पुत्री नारायण सिंह की शादी 2018 में प्रमोद निवासी गांव नगला परसी थाना सिढ़पुरा से हुई थी। मृतका शिवानी के चाचा नेम सिंह ने बताया कि शादी के बाद से ही पति शिवानी के साथ मारपीट करता था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। शिवानी के फुफेरे भाई मनोज ने बताया कि मृतका की मां प्रेमवती और शिवानी के पति प्रमोद के बीच अवैध संबंध थे। इससे शिवानी काफी समय से मानसिक तनाव में रह रही थी। उसका आरोप है कि मामा नारायण सिंह ने उनका विरोध किया तो प्रमोद और प्रेमवती ने उनसे मारपीट की थी। मनोज ने बताया कि रविवार की शाम मायके वालों को सूचना मिली कि शिवानी ने फंदा लगाकर जान दे दी है, जब मायके वाले मौके पर पहुंचे तो शिवानी का शव चारपाई पर पड़ा था, जबकि ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार थे। घटना की सूचना मिलने पर थाना सिढ़पुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता नारायण सिंह ने दामाद प्रमोद और पत्नी प्रेमवती के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। शिवानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद ससुराल और मायके पक्ष में तनातनी बढ़ गई है। पोस्टमार्टम हाउस पर शिवानी का शव ले जाने को लेकर मायके और ससुराल पक्ष में कहासुनी हो गई। मायके पक्ष का कहना है कि शव को मायके ले जाया जाए, जबकि ससुराल पक्ष के लोग दाह संस्कार नगला पारसी में करने की जिद पर अड़े थे।

इसे भी पढ़ें:  यूपी पंचायत चुनाव 2025: मतदाता सूची से सवा करोड़ नाम हटेंगे, एआई ने पकड़े डुप्लीकेट वोटर

Also Read This

सहारनपुर में किरणपाल कश्यप ने किया बारात घर का लोकार्पण, सड़क बनवाने का भरोसा दिया

सहारनपुर। अम्बाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शामली एमएलसी और पूर्व सपा मंत्री किरणपाल कश्यप का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद उनका काफिला समर्थकों के साथ सरसावा ब्लॉक क्षेत्र के गयाजुद्दीनपुर गांव पहुंचा, जहां उन्होंने नवनिर्मित बारात घर का फीता काटकर लोकार्पण किया। गांव में बारात घर शुरू होने पर ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का कहना रहा कि इस सुविधा से शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए गांव के लोगों को राहत मिलेगी। अब छोटे-बड़े आयोजनों के लिए ग्रामीणों को बाहर जाने की मजबूरी कम होगी। इसे भी पढ़ें:  ‘स्वकर प्रणली’ पर सवे र्से पहले बोर्ड मीटिंग

Read More »

देवबंद के इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट, कई छात्रों का कंपनियों में चयन

देवबंद। इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज देवबंद में छात्र-छात्राओं के भविष्य को रोजगार से जोड़ने के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। ड्राइव में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कॉलेज पहुंचकर छात्रों की योग्यता, संवाद क्षमता और प्रोफेशनल स्किल्स को परखा। चयन प्रक्रिया के बाद कई छात्र-छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिससे कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल रहा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इस प्लेसमेंट ड्राइव में मुख्य रूप से MBA, MCA, BBA और BCA के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने इंटरव्यू, स्क्रीनिंग और कंपनी प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान अपनी तैयारी और आत्मविश्वास का परिचय दिया। बिज़ऑक्स ग्लोबल ने छात्रों को किया शॉर्टलिस्ट प्लेसमेंट ड्राइव में BizzOx

Read More »

मुजफ्फरनगर में हंगामा-जल निगम की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा, पलायन की चेतावनी

गौरव स्वरूप ने सभासदों के साथ किया मौके का निरीक्षण, लोगों संग किया संवाद, चेयरमैन ने एई जल निगम को दिया नोटिस

Read More »