CBI Raid: CGST अफसर 70 लाख घूस लेते गिरफ्तार

झांसी में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए CGST विभाग के अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, CGST विभाग के कुछ अधिकारी एक कारोबारी से टैक्स से जुड़े मामले को निपटाने के बदले भारी रकम की मांग कर रहे थे। पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर CBI ने पहले गोपनीय जांच की, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना बैगलेस डे, बच्चों ने जमकर की मौज-मस्ती

इसके बाद CBI ने सुनियोजित ट्रैप ऑपरेशन को अंजाम दिया और रिश्वत की रकम लेते समय अधिकारियों को मौके पर ही पकड़ लिया। छापेमारी के दौरान CBI ने आरोपियों के ठिकानों से करीब 1.70 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं।

इसके अलावा जांच एजेंसी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सबूत भी हाथ लगे हैं, जिन्हें जांच का हिस्सा बनाया गया है। CBI की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया कुरुक्षेत्र विज्ञान केंद्र का शैक्षिक भ्रमण

Also Read This

वार्ड 41 आदर्श कॉलोनी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ

मुजफ्फरनगर। वार्ड संख्या 41, आदर्श कॉलोनी में सभासद हिमांशु कौशिक के आवास पर “मिशन फिट भारत – हमारा देश, हमारी जिम्मेदारी” अभियान के तहत एक निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में वार्ड के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी सेहत की जांच कराई। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चोर की दहशत में बुजुर्ग को पीटा, चार भाई नामजदशिविर में मौजूद अनुभवी और प्रतिष्ठित डॉक्टरों की टीम ने लोगों का बॉडी वेट, बॉडी मास इंडेक्स (BMI), बॉडी फैट, रेस्टिंग मेटाबॉलिज्म, स्केलेटल मसल्स और विसरल फैट जैसी जरूरी जांचें कीं। जांच के साथ-साथ डॉक्टरों ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को लेकर भी विस्तृत

Read More »

नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही बच्चों को भेजा गया घर

नोएडा। शुक्रवार सुबह नोएडा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कई नामी स्कूलों को बम विस्फोट की धमकी वाला ई-मेल मिला। सबसे पहले शिव नादर स्कूल और रामाज्ञा स्कूल को इस तरह के धमकी भरे मेल मिलने की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। पुलिस टीम तुरंत संबंधित स्कूल परिसरों में पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल प्रशासन ने किसी भी तरह का जोखिम न लेते हुए बच्चों को घर भेजने का फैसला किया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के भाषा समर कैंप में बच्चों ने जानी भारतीय व्यंजन

Read More »

दिल्ली-NCR में बदला मौसम: बारिश, तेज हवाएं और ठंड की वापसी के संकेत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर इलाकों में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। राजधानी, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि तेज हवाओं और गरज-चमक ने लोगों को चौंका दिया। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों और दिनों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव अस्थायी नहीं है और आने वाले कुछ दिनों तक इसका असर देखने को मिल सकता है। क्यों बदला अचानक मौसम? जनवरी का महीना आम तौर पर कड़ाके की सर्दी के लिए जाना जाता है, लेकिन

Read More »

मिर्जापुर में जिम की आड़ में धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, एनकाउंटर में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

मिर्जापुर। मिर्जापुर में फिटनेस सेंटर की आड़ में चल रहे एक संगठित अपराध नेटवर्क का खुलासा होने से हड़कंप मच गया है। जिम के नाम पर युवतियों को फंसाने, अश्लील सामग्री के जरिए ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दो पीड़िताओं की शिकायत के बाद शुरू हुई जांच अब एक बड़े रैकेट तक जा पहुंची है, जिसके तार कई जिम, ट्रेनरों और यहां तक कि एक पुलिसकर्मी से भी जुड़े मिले हैं। एनकाउंटर में पकड़ा गया मास्टरमाइंड पुलिस के मुताबिक, इस पूरे नेटवर्क का मुख्य आरोपी जिम संचालक फरीद अहमद है, जिसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई

Read More »

देवबंद के जड़ौदा जट पहुंचे CM योगी, राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता को दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सहारनपुर जनपद के देवबंद क्षेत्र स्थित गांव जड़ौदा जट पहुंचे। मुख्यमंत्री ने राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता डॉ. राजकुमार रावत के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। डॉ. राजकुमार रावत का 13 जनवरी को निधन हो गया था, जिसके बाद से उनके आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा हुआ है। इसे भी पढ़ें:  लोकतंत्र की आवाज़ को दबा रही है भाजपा सरकारः हरेंद्र मलिकमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तय कार्यक्रम के अनुसार शाम करीब 4:10 बजे जड़ौदा जट पहुंचे और लगभग 15 मिनट बाद 4:25 बजे वहां से रवाना हो गए। इस

Read More »