ईरान में तनावः डीएम ने खोला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर

ईरान में जंग के बीच फंसे भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों की होगी त्वरित मदद, राहत टोल फ्री नंबर 1077 सक्रिय 

मुजफ्फरनगर। ईरान में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा उपायों को तीव्र कर दिया है। जनपद में ऐसे नागरिकों की मदद के लिए, जो विदेशों में फंसे हैं या जिनकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है, कलेक्ट्रेट परिसर में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर की स्थापना की गई है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किसान की नृशंस हत्या, खेत पर मिला गर्दन कटा शव

जिला प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, हेल्पलाइन नंबर 9412210080, 0131-2436918 और राहत टोल फ्री नंबर 1077 को तुरंत सक्रिय कर दिया गया है। नागरिक इन नंबरों पर संपर्क करके विदेश में फंसे अपने परिजनों की वर्तमान स्थिति, लोकेशन और अन्य आवश्यक जानकारी साझा कर सकते हैं। इस जानकारी के आधार पर प्रशासन शासन स्तर पर समन्वय कर आवश्यक सहायता प्रदान करेगा।

इसे भी पढ़ें:  चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, अहिल्याबाई चौक पर मची अफरा-तफरी

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेंद्र कुमार ने बताया कि यह कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहेगा। यहां तैनात अधिकारी और कर्मचारी प्राप्त सूचना का संकलन कर उच्चाधिकारियों को भेजेंगे और आवश्यकता पड़ने पर विदेश मंत्रालय एवं अन्य संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल अधिकृत हेल्पलाइन नंबरों पर ही संपर्क करें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि सभी नागरिकों की सहायता और सुरक्षा के लिए पूरी तरह तत्पर है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में दर्दनाक हादसेः ट्रक ने ई रिक्शा चालक को कुचला, मालगाड़ी से कटकर व्यक्ति की मौत
Share This Article