चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया 28 गारबेज टिपर वाहन का उद्घाटन

मुजफ्फरनगर। शहर की गलियों और मोहल्लों में अब सफाई व्यवस्था और सुदृढ़ एवं सुनिश्चित होने जा रही है। नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बुधवार को 28 नए गारबेज टिपर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को और प्रभावी बनाने के लिए खरीदे गए ये वाहन सीधे विभिन्न वार्डों में उतारे गए, जिससे बड़े वार्डों में भी हर घर तक सफाई सेवाएं आसानी से पहुंच सकें।

नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बुधवार को मेरठ रोड स्थित कमला नेहरू वाटिका परिसर से पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह एवं सभासदों के साथ खरीदे गए 28 नए गारबेज टिपर वाहनों का उद्घाटन कर शहर की सफाई व्यवस्था को नई रफ्तार दी। शहर के 55 वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को और सुचारू बनाने के उद्देश्य से खरीदे गए इन वाहनों को उद्घाटन के बाद सीधे वार्डों में भेजा गया, ताकि बड़े वार्डों में हर घर तक कचरा उठाने की सुविधा और आसान हो सके।

इसे भी पढ़ें:  विकास को लेकर पूर्व विधायक विक्रम सैनी और भाजपा नेता अचिंत मित्तल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

वाहनों के लोकार्पण अवसर पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने वाटिका पैदल भ्रमण करते हुए वहां सफाई व्यवस्था को परखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना है। डोर-टू-डोर सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए हम राज्य वित्त एवं 15वें वित्त से प्राप्त धनराशि से करीब 98 नए गारबेज टिपर वाहनों की खरीद कर रहे हैं। इसमें स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत करीब 1.96 करोड़ रुपये की धनराशि से पहली खेप के रूप में 28 नए टिपर वाहनों की प्राप्ति हुई। एआरटीओ से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होने के बाद इनको आज वार्डों में सफाई व्यवस्था के लिए रवाना किया गया है। डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को बेहतर बनाने की इससे शुरुआत की गई है। जल्द ही पालिका प्रशासन दो स्लॉट मे 55 और नए गारबेज टिपर वाहन खरीदेगी, जिससे सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था और तेज़ व प्रभावी होगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने दी विकास की सौगात

उन्होंने बताया कि इन वाहनों के आने से वार्डों में कचरा संग्रहण का समय कम होगा और साफ-सफाई के स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा। बताया कि ये वाहन नगरपालिका के साथ काम कर रही कंपनी जेएस एनवायरो सर्विसेज लि. को हैंड ओवर किये जा रहे हैं। 67 टिपर वाहन पहले उनको दिये गये हैं। इनको आवश्यकता के अनुसार बड़े वार्डों में लगाया जा रहा है, जहां एक गाड़ी से डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण में समस्या बनी थी। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि 40 गारबेज टिपर वाहनों की खरीद के लिए टैण्डर निकाला गया है, साथ ही 30 गारबेज टिपर वाहनों की खरीद के लिए 15वें वित्त में डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी की स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही इनकी खरीद के लिए भी पालिका प्रशासन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से सभासद मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, शौकत अंसारी, नौशाद पहलवान, मौहम्मद शहजाद, सतीश कुकरेजा, अन्नु कुरैशी, अमित पटपटिया, लिपिक संजीव सिंघल, मनोज पाल, मोहन वैद, दुष्यंत कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  स्मृति ईरानी 47961 वोटो से पिछड़ी

Also Read This

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,

Read More »

दर्द के बीच दौड़ी जिंदगी, 102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की पहली किलकारी

ईएमटी प्रियंका की सूझबूझ से चलते रास्ते में हुआ सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा स्वस्थ खतौली 26 मई, मंगलवार। कभी-कभी कुछ पल जिंदगीभर की खुशी बन जाते हैं। मंगलवार सुबह खतौली क्षेत्र में ऐसा ही भावुक और राहत भरा दृश्य देखने को मिला, जब अस्पताल पहुंचने से पहले ही 102 एंबुलेंस नवजात के जन्म की साक्षी बन गई। एंबुलेंस के भीतर गूंजी मासूम की पहली किलकारी ने परिवार के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के चेहरे भी खुशी से खिला दिए।खतौली क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी भुवनेश्री (21) पत्नी गौरव को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार घबराया हुआ था, लेकिन 102 एंबुलेंस सेवा उम्मीद बनकर समय पर पहुंची। महिला ईएमटी प्रियंका और पायलट

Read More »

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे भी पढ़ें: 

Read More »