पति की मौत के बाद बच्चे को लेकर ससुराल पक्ष से विवाद, महिला ने एसएसपी कार्यालय में लगाई गुहार

सहारनपुर। पति की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद एक महिला और उसके ससुराल पक्ष के बीच बच्चे को लेकर विवाद सामने आया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर अपनी स्थिति से अवगत कराया है।

 

प्रार्थना पत्र के आधार पर निधि ने बताया कि उसकी ससुराल थाना बेहट क्षेत्र के गांव रूहालका में है। कुछ दिन पहले उसके पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। महिला का कहना है कि पति की मौत के बाद से ससुराल पक्ष के लोगों के साथ बात-बात पर कहासुनी होने लगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ब्रह्मपुरी में आवारा कुत्तों का आतंक, नागरिकों में भय

 

निधि के अनुसार, ससुराल पक्ष की ओर से उससे कहा जा रहा था कि छोटे बच्चे को ससुराल में ही रहने दिया जाए और वह अपने मायके या कहीं और चली जाए। महिला का कहना है कि वह अपने बच्चे से अलग नहीं रहना चाहती और बच्चे की देखभाल खुद करना चाहती है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दो थाना और चार चौकी प्रभारियों का तबादला

 

इस मामले को लेकर दोनों पक्ष महिला थाने पहुंचे थे, जहां आपसी बातचीत के बाद समझौता कराया गया। समझौते के अनुसार बच्चा अपनी मां निधि के पास ही रहेगा। साथ ही यह भी तय हुआ कि निधि अपनी जिंदगी अपने अनुसार जीने के लिए स्वतंत्र रहेगी और ससुराल पक्ष की ओर से उसके जीवन में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  राधा अष्टमी पर सभासद सीमा जैन के घर पालकी यात्रा का श्रद्धापूर्वक स्वागत

 

महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर समझौते का पालन सुनिश्चित कराने और भविष्य में किसी प्रकार के विवाद या दबाव की स्थिति में सुरक्षा दिलाने की मांग की है।

Share This Article