एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क शिविर आयोजित, 114 रोगियों को मिला उपचार

शिविर में रोगियों को निःशुल्क दवा और चश्मा वितरण, 24 रोगियों का फ्री मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन

मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 24, मई 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्री रोहित सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया।

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी जनपद मुजफ्फरनगर के सहयोग से विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति में आँखों के निःशुल्क विराट चिकित्सा कैंप का आयोजन कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है। अपै्रल माह के नेत्र शिविर में वरदान नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी की वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. स्वाति अग्रवाल के द्वारा रोगियों के नेत्रों का परीक्षण कर उनको उचित उपचार परामर्श के साथ ही निःशुल्क दवा वितरित की गयी। शिविर में कुल 114 रोगियों को डॉ. स्वाति अग्रवाल द्वारा उचित परामर्श प्रदान करते हुए स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के साथ ही आवश्यकता के आधार पर दवाईयों का निःशुल्क वितरण भी किया। कैम्प में 24 रोगियों की आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत पाये जाने पर स्वेच्छा से निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में तनावमुक्त जीवन पर कार्यशाला का आयोजन

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस नेत्र चिकित्सा शिविर में मोतियाबिंद के लिए चयनित रोगियों का ऑपरेशन भी निःशुल्क करने की सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। इस शिविर के माध्यम से पूर्व में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन की सेवा से लाभान्वित लोगों ने शिविर में मिली सुविधा, सेवा और व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस ऑपरेशन के बाद उनके अंधेरे जीवन में रोशनी लौटी है। इनमें से कुछ रोगियों को एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन श्री सतीश चंद गोयल ने चश्मा और आवश्यक दवाइयां वितरित की। इनमें कई रोगी ऐसे थे, जिन्होंने एक आंख का ऑपरेशन कराने के बाद बेहतर सेवा और सुविधा के साथ ही उत्कृष्ट लाभ मिलने पर दूसरी आंख का ऑपरेशन भी शिविर के माध्यम से ही कराया।

इसे भी पढ़ें:  BJP SANKALP PATRA-2024 का संकल्प लेकर घर-घर जायेगी भाजपा

विद्यालय में आगामी नेत्र चिकित्सा शिविर 28 जून, 2026 को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जायेगा। इस दौरान मुख्य रूप से एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सतीश चंद गोयल, एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्री रोहित सिंघल, श्री शिवचरण दास गर्ग, श्री योगेन्द्र जैन, श्री सीए अजय अग्रवाल सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। शिविर आयोजन में वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. स्वाति अग्रवाल के साथ विद्यालय स्टाफ से रितु शर्मा, कविता रावल, पूजा शर्मा, वारिका, कामिनी, राजीव शर्मा, सुरेश रौतेला, अवनीश और विपिन जैन का सराहनीय योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें:  मोदी-योगी के नेतृत्व ने देश में सांस्कृतिक गौरव को पुनः स्थापित कियाः डॉ. सोमेन्द्र तोमर

Also Read This

खतौली में निरीक्षण के दौरान डॉक्टर नहीं मिले मौके पर, अनीता मेडिकेयर की ओटी सील

खतौली में स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को निजी अस्पतालों के खिलाफ निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान दयालपुरम स्थित अनीता मेडिकेयर में अभिलेखों में दर्ज एमबीबीएस चिकित्सक मौके पर अनुपस्थित मिले, जिसके बाद अस्पताल की ऑपरेशन थिएटर सील कर दी गई।   मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशन में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने खतौली क्षेत्र के कई निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पतालों में उपलब्ध दस्तावेजों, चिकित्सकीय स्टाफ और व्यवस्थाओं की जांच की। इसे भी पढ़ें:  KHULASA-कुकर्म के बाद बाल अपचारी ने की थी लापता सैफ की हत्या  स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अनीता मेडिकेयर में रिकॉर्ड में दर्ज चिकित्सक मौके पर मौजूद

Read More »

शिक्षकों के घर दिवालीः कैशलेस चिकित्सा योजना की मिली सौगात

मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा की बड़ी गारंटी

Read More »

भैंस लूट का 20 हजार का इनामी नहर पटरी पर घिरा, खतौली पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

खतौली। भैंस लूट के मामले में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को खतौली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, अलकनंदा नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान फुलत रोड स्थित आदर्श जूनियर हाई स्कूल के सामने एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी नहर पटरी की ओर भागने लगा। इसे भी पढ़ें:  भूमि अधिग्रहण का मुआवजा अनुकंपा नहीं, किसानों का अधिकार है: हाईकोर्ट पुलिस का कहना है कि आरोपी ने भागते समय

Read More »