शिक्षामित्र मानदेय वृद्धि पर सीएम योगी का बड़ा फैसला

शिक्षामित्र मानदेय वृद्धि का बड़ा ऐलान करते हुए सीएम योगी ने कहा कि अब शिक्षामित्रों को 10 हजार की जगह 18 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। यह नई व्यवस्था एक अप्रैल से लागू होगी। साथ ही अनुदेशकों को 17 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। सरकार ने तत्काल भुगतान व्यवस्था लागू करने की भी घोषणा की है।इस फैसले से प्रदेश के हजारों शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को सीधा लाभ मिलेगा।

अनुदेशकों को भी बढ़ा मानदेय

सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि शिक्षामित्र मानदेय वृद्धि के साथ अनुदेशकों का मानदेय भी बढ़ाया गया है। अप्रैल से उन्हें 17 हजार रुपये दिए जाएंगे।इसके अलावा शिक्षकों के लिए पांच लाख रुपये तक की कैशलेस इलाज सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई, तीन सटोरिए दबोचे

शिक्षा क्षेत्र में 580 करोड़ की व्यवस्था

सीएम ने कहा कि जहां कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नहीं हैं, वहां नए विद्यालय स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए 580 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालयों की ओर से 5000 से अधिक पेटेंट की फाइलिंग हुई है, जिनमें 300 से ज्यादा स्वीकृत हो चुके हैं।

विश्वविद्यालयों का विस्तार और निजी क्षेत्र को बढ़ावा

सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले निजी विश्वविद्यालयों की स्वीकृति में पिक एंड चूज की व्यवस्था थी। प्रदेश के छह मंडलों में एक भी विश्वविद्यालय नहीं था। उन्होंने बताया कि मां शाकुभरी विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है और अन्य मंडलों में भी विश्वविद्यालय बनाए जा रहे हैं। राज्य सरकार निजी विश्वविद्यालयों को बढ़ावा देने के साथ विदेशी विश्वविद्यालयों को भी आमंत्रित कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  राजनीति में नई पीढ़ी की एंट्री, मिथलेश पाल की विरासत संभालेंगी सुप्रिया पाल

डिजिटल उद्यमी योजना और महिला आरक्षण

सीएम ने डिजिटल एन्टरप्रेन्योर योजना की घोषणा की। इसके तहत गांवों में आठ हजार डिजिटल उद्यमी स्थापित किए जाएंगे, जिनमें 50 प्रतिशत महिला आरक्षण होगा। प्रदेश में महिला उद्यमी विपणन उद्योग केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे।

स्वास्थ्य और कृषि पर विशेष फोकस

सीएम योगी ने कहा कि पहले मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर की स्थिति खराब थी। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए एक हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था की जा रही है। कृषि एक्सपोर्ट के लिए बजट में 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। प्रदेश में 40 लाख ट्यूबवेल हैं और 16 लाख किसानों को मुफ्त बिजली दी जा रही है। किसानों को सोलर पैनल भी उपलब्ध कराए जाएंगे। सीएम ने कहा कि अब ‘खेती की बात खेत में’ होती है। उन्होंने हल्के अंदाज में चुटकी लेते हुए कहा कि कृषि मंत्री की सेहत नहीं बताती कि वह खेती करते होंगे। शिक्षामित्र मानदेय वृद्धि के इस फैसले को सरकार की ओर से शिक्षा और ग्रामीण विकास को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  मऊ से विधायक अब्बास अंसारी की सदस्यता बहाल, हाईकोर्ट के आदेश के बाद विधानसभा सचिवालय का फैसला

Also Read This

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बोले: गौमांस से कमाई करने वालों को सनातन समाज माफ नहीं करेगा

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने रविवार को लालगंज में कहा कि गाय के मांस से आय करने वालों को सनातन समाज कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने गौ माता के सम्मान को सनातन समाज की आस्था से जुड़ा बताते हुए कहा कि जो व्यक्ति गौ माता को मानता है, वह उस पर अत्याचार नहीं कर सकता। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती लालगंज पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया और अनुयायियों को संबोधित करते हुए कई सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। इसे भी पढ़ें:  राजनीति में नई पीढ़ी की एंट्री, मिथलेश पाल की विरासत संभालेंगी सुप्रिया पालबृजेंद्र नगर के दुर्गा माता मंदिर परिसर

Read More »

खाड़ी युद्ध का यूपी निर्यात पर असर, 11 हजार करोड़ व्यापार खतरे में

खाड़ी युद्ध का यूपी निर्यात पर असर अब साफ दिखाई देने लगा है। ईरान पर हमले के बाद खाड़ी देशों में बढ़ती अस्थिरता से उत्तर प्रदेश के निर्यातक चिंतित हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यूएई को होने वाले करीब 11 हजार करोड़ रुपये के निर्यात पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ सकता है, जिसमें जेम-एंड-ज्वैलरी और मीट कारोबार प्रमुख हैं। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण प्रदेश के मीट, चीनी और चावल कारोबारियों की बेचैनी बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो प्रदेश के निर्यात को बड़ा झटका लग सकता है। पहल इंडिया फाउंडेशन के सहायक शोधकर्ता जशन कक्कड़ के अनुसार यूएई, ईरान की

Read More »

खतौली महिला दिवस सम्मान समारोह में समाजसेवा करने वाली महिलाएं सम्मानित

खतौली महिला दिवस कार्यक्रम के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हेरिटेज फूड लिमिटेड के खतौली स्थित दुग्ध अवशीतन केंद्र पर ग्रामीण क्षेत्र की दुग्ध व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। यह कार्यक्रम हेरिटेज फूड लिमिटेड की उपाध्यक्ष व प्रबंध निदेशिका श्रीमती नारा अवनेश्वरी तथा कार्यकारी निदेशिका नारा ब्राह्मणी के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं के योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अशोक शर्मा (अध्यक्ष) और सत्येंद्र आर्य (संरक्षक), कौमी एकता कमेटी ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में दुग्ध व्यवसाय को आगे

Read More »

योगी आदित्यनाथ की मां पर टिप्पणी से भड़का आक्रोश, पुतला फूंका

योगी आदित्यनाथ की मां पर टिप्पणी को लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारी आक्रोश देखने को मिला। हजरतगंज चौराहे पर युवाओं और छात्र नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए आरोपी मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पुतला फूंका और उसकी जल्द गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चार दिन का अल्टीमेटम भी दिया है। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मौलाना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व छात्र नेता और अधिवक्ता अनुराग तिवारी ने बताया कि बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम

Read More »

तरुण हत्या मामला उत्तम नगर में आरोपियों के घर चला बुलडोजर

तरुण हत्या मामला उत्तम नगर में अब नया मोड़ आ गया है। होली के दिन हुई युवक तरुण की हत्या के आरोपियों के घर पर दिल्ली नगर निगम की ओर से बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। रविवार सुबह बुलडोजर कॉलोनी में पहुंचा और दिल्ली पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू किया गया। इस कार्रवाई के दौरान मकान के कुछ हिस्सों को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई अनधिकृत निर्माण को लेकर की गई। बुलडोजर से मकान का कुछ हिस्सा तोड़ा गया। आसपास के मकानों को नुकसान से बचाने के लिए बाद में निगमकर्मियों ने हथौड़ों का उपयोग करते हुए सावधानी से निर्माण

Read More »