मुजफ्फरनगर में ब्रांड के नाम पर नकली खाद्य तेल बनाने का भंडाफोड़

मुख्य खाद्य सुरक्षा आयुक्त वीके राठी के नेत्तव में सात घंटे चली छापेमारी, सात ब्रांड के नाम पर हो रही थी नकली तेल-रिफाइंड की पैकेजिंग

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के वहलना क्षेत्र में मिलावटी और नकली खाद्य तेल के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। सहारनपुर मंडल के मुख्य खाद्य सुरक्षा आयुक्त वीके राठी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने काव्या ट्रेडिंग कम्पनी के गोदाम और कारखाने पर छापा मारकर भारी मात्रा में संदिग्ध खाद्य तेल बरामद किया। कार्रवाई के दौरान सात अलग-अलग नामी ब्रांडों के नाम पर पैकेजिंग की जा रही थी। टीम ने मौके से कई नमूने लेकर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेज दिए हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग की विशेष टीम ने शुक्रवार को वहलना स्थित काव्या ट्रेडिंग कम्पनी के गोदाम और उत्पादन इकाई पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई करीब सात घंटे तक चली। अधिकारियों को यहां बड़ी मात्रा में खाद्य तेल का भंडार मिला, जिसमें कई नामी कंपनियों के ब्रांड के नाम पर तैयार किया जा रहा तेल और रिफाइंड (परिष्कृत) तेल भरा पाया गया। जांच के दौरान सामने आया कि यहां सात अलग-अलग ब्रांड के नाम से खाद्य तेल की पैकेजिंग की जा रही थी। प्रथम दृष्टया यह तेल मिलावटी होने की आशंका जताई गई है। टीम ने मौके से विभिन्न टैंकों और पैकेटों से नमूने लेकर परीक्षण के लिए अधिकृत प्रयोगशाला भेजे हैं।
खाद्य सुरक्षा आयुक्त वीके राठी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पाया गया कि बड़े ब्रांडों के नाम का दुरुपयोग कर बाजार में नकली माल उतारने की तैयारी थी। प्राथमिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि परिष्कृत तेल में अन्य सस्ते तेलों की मिलावट कर उसे नामी ब्रांड का रूप दिया जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार, यदि प्रयोगशाला परीक्षण में मिलावट की पुष्टि होती है तो संबंधित धाराओं में कठोर कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
कार्रवाई के दौरान खाद्य तेल के बड़े कारोबारी विक्रांत मित्तल को मौके से हिरासत में लिया गया। उन पर मिलावटी खाद्य तेल तैयार करने और बड़ी कंपनियों के नाम पर नकली उत्पाद बाजार में उतारने का आरोप है। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी को लेकर मौके पर हल्का विरोध भी देखने को मिला, लेकिन टीम के साथ भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहने के कारण यह विरोध ज्यादा नहीं टिक् पाया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। छापेमारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही। फिलहाल फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शिव आस्था की यात्रा को विराम, अब जलाभिषेक की तैयारी

Also Read This

लेखपाल परीक्षा में नहीं हुई कोई नकल, पुलिस जांच में परीक्षा केंद्र को क्लीन चिट

मुजफ्फरनगर। लेखपाल परीक्षा के दौरान नई मंडी थाना क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र से जुड़ा वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले में अपना पक्ष स्पष्ट किया है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा था कि परीक्षा केंद्र के एक कक्ष में किसी सिपाही द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से नकल कराई गई। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर तत्काल जांच की गई। पुलिस के अनुसार यह वीडियो दीपचंद ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज से संबंधित बताया गया था। वायरल सामग्री में कक्ष संख्या 23 को लेकर नकल कराने जैसा आरोप लगाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम परीक्षा केंद्र

Read More »
SDM Nikita Sharma and SDM Lakshmi Lamba Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर की SDM निकिता शर्मा और लक्ष्मी लांबा का प्रमोशन, मिला ADM स्तर का वेतनमान

बैचमेट पीसीएस अफसर निकिता शर्मा और लक्ष्मी लांबा को एडीएम स्तरीय नया वेतनमान जारी लक्ष्मी जानसठ और निकिता खतौली तहसील में तैनात, मंत्री अनिल से विवाद में सुर्खियों में रहीं निकिता मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में प्रशासनिक सेवा से जुड़ी दो महिला अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जिले में तैनात एसडीएम निकिता शर्मा और लक्ष्मी लांबा को शासन ने प्रमोशन लाभ देते हुए एडीएम स्तर का वेतनमान प्रदान किया है। दोनों अधिकारियों की कार्यशैली और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शासन द्वारा प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से कई पीसीएस अधिकारियों को उच्च वेतनमान और प्रमोशन लाभ दिए गए हैं। इसी

Read More »

मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश घायल, गिरफ्तार

चैकिंग के दौरान मीरापुर पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था बदमाश जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सम्भलहेड़ा नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 15 हजार रुपये का इनामी अपराधी वाहिद घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, बाइक, मोबाइल, पैन कार्ड और नकदी बरामद की है। घायल बदमाश को उपचार के लिए जानसठ सीएचसी भेजा गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ईदी नहीं मिलने पर थाने पहुंची

Read More »

मुजफ्फरनगर के टाउनहाल परिसर में बनेगा भगवान परशुराम का भव्य स्मारक

मीनाक्षी स्वरूप के प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश शासन ने दी मंजूरी, 50 लाख की लागत से स्थापित होगी प्रतिमा   सभासद राजीव शर्मा लाए थे बोर्ड में प्रस्ताव, मंत्री कपिल देव अग्रवाल की मजबूत पैरवी से मिली जल्द स्वीकृति मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। टाउनहाल परिसर में भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा और स्मारक के निर्माण को उत्तर प्रदेश शासन ने मंजूरी दे दी है। लंबे समय से प्रस्तावित यह योजना अब धरातल पर उतरने जा रही है, जिससे शहर में सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक एकता को नया आयाम मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका

Read More »

Ebola Virus In India: इबोला को लेकर भारत सतर्क, कांगो-युगांडा से आने वाले यात्रियों पर निगरानी बढ़ी

नई दिल्ली। अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस के बढ़ते खतरे के बाद भारत ने भी एहतियाती मोर्चे पर सख्ती शुरू कर दी है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय यानी DGHS की ओर से यात्रियों के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी की गई है। खास तौर पर उन यात्रियों को सतर्क रहने को कहा गया है, जो डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान से भारत आ रहे हैं या इन देशों के रास्ते यात्रा कर रहे हैं। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी ऐसे यात्रियों के लिए स्वास्थ्य निगरानी और रिपोर्टिंग व्यवस्था को मजबूत किया गया है। WHO ने क्या कहा? WHO ने 17 मई 2026 को डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ

Read More »

42 डिग्री तापमान में प्रधान राजकुमार भगत की अग्नि तपस्या बनी आस्था का केंद्र

खतौली क्षेत्र के पिपलहेड़ा गांव में चार घंटे तक पांच धूनियों के बीच करते हैं तप भीषण गर्मी और 42 डिग्री तापमान के बीच जहां आमजन घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं, वहीं पिपलहेड़ा गांव के प्रधान तपस्वी राजकुमार भगत अपनी कठिन अग्नि तपस्या को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ईदी नहीं मिलने पर थाने पहुंची महिला, पति की बढ़ गई मुश्किल….बताया जाता है कि भगत जी प्रतिदिन खुले आसमान के नीचे पांच अग्नि धूनियों के मध्य बैठकर करीब चार घंटे तक भगवान का ध्यान एवं साधना करते हैं। चिलचिलाती धूप और तेज गर्म हवाओं के बावजूद उनकी अटूट भक्ति और

Read More »