घायल गौवंश को कटान के लिए ले जाते दो आरोपी रंगे हाथ पकड़े

मुजफ्फरनगर। जिले के रामराज क्षेत्र में एक बार फिर गौकशी की कोशिश को नाकाम किया गया है। राष्ट्रीय गौ सेवा संघ टीम के सदस्यों की सक्रियता और सतर्कता से घायल गौवंश को अवैध रूप से कटान के लिए ले जा रहे दो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। घटनास्थल से पुलिस ने दो गौकशों के साथ एक गाय, कटान के औजार और टाटा मैजिक वाहन भी बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको जेल भेज दिया गया।
राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के सदस्य मेरठ जनपद के थाना बहसुमा क्षेत्र के गांव सैफपुर फिरोजपुर निवासी विकास बालियान पुत्र विजयपाल सिंह ने थाना रामराज में पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गत 30 अगस्त 2025 को सायं करीब 5.30 बजे राष्ट्रीय गौ सेवा संघ की टीम अपने नियमित गश्त पर थी कि समाना उर्फ रामराज में काली सड़क के निकट एक घायल गौवंश मिला, टीम इस घायल बेसहारा गौवंश के उपचार कार्य में व्यस्त हो गई थी। इसी बीच टीम के सदस्य रामअवतार ने सूचना दी कि चार दिन पहले जिन घायल बेसहारा गायों का उपचार टीम द्वारा किया गया था, उनमें से एक राठी नस्ल की गाय को तीन लोग मिलकर जंगल की ओर ले जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही टीम के सदस्य विकास बालीयान अपने साथियों विजय सिंह तोमर, विशाल राठी, आशु और आदेश शर्मा के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां पर जसबीर पुत्र अजब सिह निवासी जमालपुर के घेर के पीछे जंगल में गौकशी करने के लिये तीन युवक एक गाय को टाटा मैजिक (छोटा हाथी) वाहन में लादने की कोशिश करते हुए मिले। टीम ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों शहनवाज पुत्र युनुस और साहिब पुत्र युसूफ निवासी ग्राम कैथोडा थाना मीरापुर को मौके से पकड़ लिया। तीसरा आरोपी कल्लू पुत्र मदन सिंह निवासी माया नगर रामराज गन्ने के खेतों की आड़ लेकर फरार हो गया। युवकों को पकड़ने के बाद टीम सदस्य विकास बालियान ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों को दोनों आरोपी सौंप दिए गए।
घटनास्थल से पुलिस को कटान में प्रयुक्त होने वाले औजार के रूप में एक धारदार दांव, दो बड़े छुरे तथा गाड़ी यूपी 12 बीजे 0850 भी बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों, गाय और बरामद सामग्री को थाने लाकर राष्ट्रीय गौ सेवा संघ की ओर से विकास बालीयान ने तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम एवं गौकशी निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस द्वारा छापेमारी जारी है। रामराज थाने के प्रभारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि गौ सेवा संघ की सक्रियता से एक बड़ी अप्रिय घटना टल गई। आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा फरार अभियुक्त की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  शहर के समग्र विकास के लिए विभागों ने बनाई संयुक्त रणनीति

Also Read This

सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा

मुजफ्फरनगर। सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा रहा। क्लब के चुनाव के लिए पदाधिकारी व सदस्य पद हेतु तमाम लोगों ने अपने नामांकन पत्र भरे थे। क्लब के सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया गया। इनमें उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंघल, सचिव विजय वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष सरीन, के अलावा कार्यकारिणी सदस्य बैडमिंटन हिमांशु महेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य बिलियर्ड, कार्यकारिणी सदस्य कार्ड्स मनु गुप्ता व अतुल जैन, कार्यकारिणी सदस्य टेनिस डा देवेन्द्र सिंह मलिक, कार्यकारिणी सदस्य सामान्य अमित मित्तल, अजय स्वरूप, डा० दीपक गोयल व गिरीश अग्रवाल को निर्विरोध चुन लिया गया है। शेष लोगों के नामांकन पत्र वापसी हो

Read More »

डीएम पर विवादित टिप्पणी में आजम खां दोषी…. दो साल कैद और 20 हजार का लगा जुर्माना

मुरादाबाद- रामपुर की अदालत ने तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आजम खां को दोषी करार दिया है। यह मुकदमा भोट थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था। कोर्ट ने आजम को दो साल के कारावास की सजा सुनाई है।सपा नेता आजम खां को तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रामपुर की कोर्ट ने दो साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भोट थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था।आरोप था कि चुनाव प्रचार के दौरान सपा नेता ने तत्कालीन जिलाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा

Read More »

शेखपुरा में सरकारी पानी की टंकी के दुरुपयोग से ग्रामीणों में भारी रोष

मुजफ्फरनगर। शेखपुरा गांव में स्थित सरकारी पानी की टंकी के कथित दुरुपयोग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी परिसर का इस्तेमाल पूरी तरह से निजी कार्यों के लिए किया जा रहा है। इस संबंध में कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पानी की टंकी की देखरेख के लिए नियुक्त एक युवक और उसका परिवार लंबे समय से टंकी परिसर में ही रह रहा है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-ओवरलोड गन्ने से भरा ट्रक अचानक बस पर पलटा, आग लगने से गई लोग झुलसेआरोप है

Read More »

तीसरे दिन भी जारी फर्जी अस्पताल, लैब और क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, दो संस्थान सील

खतौली। जनपद में बिना पंजीकरण एवं बिना ने उस डिग्री संचालित हो रहे अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। खतौली सीएससी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन संचालित सभी अस्पताल, क्लीनिक और लैब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशों के अनुपालन में अपंजीकृत क्लीनिक, अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार 15 खतौली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इसे

Read More »