चरथावल में विजिलेंस टीम की छापेमारी से हड़कंप, बिजली चोरी पकड़ी

भाकियू नेता ने ग्रामीणों के साथ मिलकर किया चैकिंग अभियान का विरोध, कई गांवों में चलाया था अभियान

मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र के कई गांवों में विजिलेंस टीम की सुबह की छापेमारी से हड़कंप मच गया। इस दौरान कई स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। हालांकि, भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने छापेमारी का विरोध किया, जिसके बाद टीम को वापस लौटना पड़ा।
विजिलेंस इंस्पेक्टर शाकिर और चरथावल देहात के अवर अभियंता जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने नगला राई, सैद नगला सहित चरथावल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया। दिन निकलते ही हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में खलबली मच गई। छापेमारी के दौरान टीम ने कई घरों और प्रतिष्ठानों में बिजली चोरी पकड़ी। इन मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
नगला राई गांव में दिन निकलने से पहले हुई इस छापेमारी का भारतीय किसान यूनियन के युवा जिला उपाध्यक्ष समद राइन के नेतृत्व में विरोध किया गया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर टीम का घेराव किया। समद राइन ने आरोप लगाया कि विजिलेंस टीम चोरों की तरह दिन निकलने से पहले छापेमारी कर रही है, जो गलत है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन तरीका सही होना चाहिए। भारतीय किसान यूनियन के विरोध के चलते विजिलेंस टीम को नगला राई से वापस लौटना पड़ा। इस संबंध में विजिलेंस इंस्पेक्टर शाकिर ने बताया कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और किसी भी कीमत पर उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में घमासानः किसान यूनियन के खिलाफ सड़क पर उतरे आरडीएफ सप्लायर

Also Read This

हरिद्वार में चार माह की बच्ची चोरी का खुलासा, लड़का समझकर उठा ले गए थे आरोपी

हरिद्वार के विष्णु घाट से चोरी हुई चार माह की बच्ची पुलिस ने बरामद की, कथित बाबा और दंपत्ति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।

Read More »
उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का मौसम अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज मौसम दिखाएगा तेवर, 7 जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखंड में 12 जून को तेज बारिश, ओलावृष्टि और 50-60 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका।

Read More »

आयुष मलिक प्रकरणः स्वामी यशवीर पीछे हटे, जाट नेताओं ने संभाला मोर्चा

धर्मवीर बालियान ने कहा कि दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोगों को आगे आकर माहौल को शांत रखने की भूमिका निभानी चाहिए

Read More »

अमेठी की पंचायत वोटर लिस्ट में स्मृति ईरानी का नाम नहीं, जांच में जुटा प्रशासन

अमेठी की पंचायत चुनाव मतदाता सूची में पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम नहीं मिलने से राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन अब आवेदन और अभिलेखों की जांच कर रहा है।

Read More »

2017 फायरिंग केस में नीरज बवाना की देवबंद कोर्ट में पेशी, कचहरी परिसर छावनी में तब्दील

नीरज सहरावत उर्फ नीरज बवाना को वर्ष 2017 के फायरिंग और रंगदारी मामले में देवबंद की एडीजे कोर्ट में पेश किया गया। यह मामला चिकित्सक डॉ. अनुज गोयल से रंगदारी मांगने और नर्सिंग होम में फायरिंग से जुड़ा बताया जाता है।

Read More »