मुजफ्फरनगर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई चौकी प्रभारी बदले

एसएसपी संजय वर्मा ने गिए उप निरीक्षकों के तबादले, शिकायत के बाद अलावलपुर चौकी प्रभारी हटाए गए

मुजफ्फरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में कई चौकी प्रभारियों को बदला गया है, जबकि कुछ को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। इस कार्रवाई का उद्देश्य थाना और चौकी स्तर पर कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना बताया जा रहा है। तबादलों के क्रम में उप निरीक्षक रविंद्र भाटी को थाना छपार से थाना मंसूरपुर भेजा गया है। वहीं उप निरीक्षक मनीष कुमार को तितावी से खतौली थाने में स्थानांतरित किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  LOKSABHA ELECTION-बेगम देकर हमारा राजा पीटना चाहते थे अखिलेशः जयंत

थाना चरथावल क्षेत्र की अलावलपुर चौकी पर तैनात चौकी प्रभारी मंगत त्यागी को शिकायत के बाद चौकी से हटाकर थाना नई मंडी भेज दिया गया है। उनकी जगह थाना चरथावल में तैनात उप निरीक्षक परविंदर सिंह को अलावलपुर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उप निरीक्षक लोकेश गौतम को थाना छपार में एसएसआई बनाया गया है। उप निरीक्षक आयुष त्यागी को थाना शाहपुर से स्थानांतरित कर नई मंडी चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जिला चित्सिालय में अब होगी ईएनटी की पढ़ाई

उप निरीक्षक तेजवीर सिंह को फुगाना से थाना चरथावल भेजा गया है। वहीं उप निरीक्षक संदीप धारीवाल को नई मंडी थाने से जेल चौकी प्रभारी बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि जेल चौकी प्रभारी का पद पिछले कुछ समय से खाली चल रहा था। इस प्रशासनिक फेरबदल को पुलिस विभाग की कार्यक्षमता बढ़ाने और जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तीन दिन बाद परिवार को मिला कांवड़ यात्रा में बिछड़ा बालक
Share This Article