नाबालिग से कुकर्म की शर्मनाक घटना को अंजाम देने वालों को भेजा जेल

भोपा। क्षेत्र के गांव में 13 वर्षीय किशोर को बहला फुसला डेयरी पर ले जाकर कुकर्म की घटना को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है।आरोपी युवक बीते एक साल से वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर कुकर्म की घटना को अंजाम देते रहे है।पीड़ित के पिता ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

इसे भी पढ़ें:  धूमधाम से मना भगवान परशुराम जन्मोत्सव, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भोपा थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बीते सोमवार की शाम को उसका 13 वर्षीय बेटा घर के बाहर खेल रहा था। आरोप है कि गांव का ही समीर, अमीर आलम, अमीर आजम, अब्दुल्ला, बिलाल उसके बेटे को बहला फुसला कर

समीर की डेरी में ले गए जहां पर खाली कमरे में ले जा कर समीर ने उसके बेटे के साथ कुकर्म किया। बच्चे के विरोध व शोर मचाने की आवाज सुनकर अनेक लोग आए तो अरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। आरोप है कि समीर,अमीर आजम, अमीर आलम, अब्दुल्ला व बिलाल ने लगभग एक साल पहले भी उसके बेटे के साथ दुष्कर्म किया था तथा उसकी मोबाइल से वीडीओ बनाई थी। जिसके बाद से वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर कुकर्म की घटना को अंजाम दे रहे है। पुलिस ने पीडित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार को जौली गंग नहर से आरोपी अमीर आजम व अमीर आलम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें:  हड़ताल के साइड इफेक्टः पालिका ईओ और लेखाकार में हुई तीखी तकरार
Share This Article