हड़ताल के साइड इफेक्टः पालिका ईओ और लेखाकार में हुई तीखी तकरार

ईओ डॉ. प्रज्ञा ने लेखाकार प्रीति रानी पर लगाये आदेशों की अवहेलना करने के आरोप, दी चेतावनी तो दोनों के बीच तीखी बहस हो गई।

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन रोकने के मामले में कामबंद हड़ताल शुरू होने के साथ ही लड़ाई लंबी होती नजर आ रही है। ऐसे में पालिका में कार्यलय बंद होने पर अधिकारी भी तनावग्रस्त दिखाई दिये। पालिका में कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान अपने कार्यालय पहुंची ईओ ने वेतन जारी करने के आदेश का पालन नहीं होने पर लेखाकार को तलब किया तो दोनों के बीच तीखी बहस हो गई।
ईओ डॉ. प्रज्ञा का कहना है कि 12 सितम्बर को स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन शाखा के अध्यक्ष ब्रजमोहन और महामंत्री सुनील वर्मा ने मुख्य कार्यालय के डाक में पत्र रिसीव कराया। ये पत्र उनको सोमवार सुबह कार्यालय पहुंचने पर मिला। उसी समय उन्होंने लेखाकार को कर्मचारियों का वेतन जारी करने के लिए पत्र पर आदेश करते हुए तत्काल पालन के लिए कहा था, लेकिन वेतन जारी करने में कोई भी गंभीरता नहीं दिखाई गई और नौबत हड़ताल तक पहुंच गई। ईओ ने इसकी जवाबदेही तलब करने के लिए ही अपने कार्यालय में लेखाकार प्रीति रानी को बुलाया तो दोनों के बीच तीखी बहस तकरार में बदल गई।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में बड़ी कार्रवाईः दो अपंजीकृत क्लिनिक सील, संचालकों को नोटिस जारी

ईओ के जवाब में लेखाकार ने बताया कि उन्होंने पत्र कार्यवाहक टीएस पारूल यादव को भेज दिया था, क्योंकि आपने वेतन रोके जाने पर आख्या देने के लिए आदेश किया था, वेतन जारी करने के लिए कोई आदेश नहीं दिया। ईओ ने इसे झूठ बताते हुए कार्यवाही की चेतावनी दी तो लेखाकार प्रीति रानी भी अभद्रता करते हुए जो होगा देखा जायेगा, जैसे शब्द कहकर उनके कार्यालय से बाहर चली गई। ईओ का कहना है कि लेखाकार ने अपनी जवाबदेही से बचने के लिए आदेशों की अवहेलना की और उनके साथ अभद्रता की गई, इसके लिए वो जिलाधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत करेंगी। वहीं लेखाकार प्रीति रानी का कहना है कि उनको अपमानित किया गया, जबकि वेतन जारी करने का कोई आदेश उनको नहीं मिला है।

इसे भी पढ़ें:  जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार के आरोपों पर भाकियू तोमर का धरना

नहीं बनी बात-पहले हाजिरी लगाएंगे फिर हड़ताल पर जायेंगे

मुजफ्फरनगर। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश के नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर शाखा अध्यक्ष ब्रजमोहन और महामंत्री सुनील वर्मा ने ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह पर कर्मचारियों के हितों की अनदेखी करने के आरोप लगाते हुए बेमियादी हड़ताल करने का ऐलान कर दिया है।
मंगलवार को पालिका में हुई हड़ताल को लेकर संगठन अध्यक्ष ब्रजमोहन ने कहा कि सोमवार और मंगलवार को दोनों दिन ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह अधिकांश समय अपने कार्यालय में उपस्थित रहीं और संज्ञान में होने के बावजूद कर्मचारियों के प्रकरण में भी उन्होंने वार्ता के लिए संगठन के लोगों को नहीं बुलाया, यह खुला टकराव है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को अनदेखी के कारण ही सवेरे सभी कर्मचारियों ने अपने कार्यालय में उपस्थित होकर हाजिरी लगाई और फिर कार्य बहिष्कार किया। संगठन से शाम तक भी कोई वार्ता नहीं की गई, इसलिए बुधवार को भी कार्यालयों में उपस्थिति दर्ज कराने के बाद हड़ताल की जायेगी।
संगठन की ओर से पालिका प्रशासन से समझौता करने के लिए पांच प्रमुख मांग रखी गई हैं। इनमें लगातार अनुपस्थित चल रहे एक अनुचर को छोड़कर सभी का वेतन जारी करने, आकस्मिक अवकाश के लिए पालिका अधिनियम की व्यवस्था लागू करने, पालिका अधिनियम के अनुसार ही लिपिक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का स्थानांतरण करने, निर्धारित ड्यूटी टाइम से ज्यादा काम करने पर कर्मियों को वेतन से अलग प्रोत्साहन राशि देने, पंजीकृत कर्मचारी संगठनों के लिए मुख्य सचिव के आदेश का अनुपालन कराने की मांग शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता को अपनाना ही सच्ची देशभक्तिः मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  चोरों ने मचाया तांडव, एक ही रात में किसानों की 8 ट्यूबवेलों पर चोरीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  चोरों ने मचाया तांडव, एक ही रात में किसानों की 8 ट्यूबवेलों पर चोरीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  “स्कूल चलो अभियान” कार्यक्रम में अव्यवस्था, गर्मी में बिलबिलाए

Read More »