बेगराजपुर में लव जिहाद, गांव पहुंचे यशवीर महाराज ने पुलिस को चेताया

मुजफ्फरनगर। जनपद के गांव बेगराजपुर में लव जिहाद का मामला गरमा गया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर दूसरे समुदाय के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद भी लड़की की बरामदगी न होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। मंगलवार को गांव पहुंचे संत यशवीर महाराज ने पुलिस को चेतावनी दी कि शीघ्र कार्रवाई न हुई तो पंचायत बुलाई जाएगी।

थाना मन्सुरपुर क्षेत्र के ग्राम बेगराजपुर निवासी एक व्यक्ति की 16 वर्षीय पुत्री अचानक लापता हो गई। परिजनों ने आशंका जताई है कि किशोरी को गाँव का ही युवक बहला-फुसलाकर ले गया है। पिता ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि किशोरी 18 अगस्त की सुबह पढ़ने के लिए घासीपुरा स्थित स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुँची और न ही घर वापस लौटी। परिजनों ने पहले रिश्तेदारी और आसपास तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने स्कूल में फोन कर जानकारी ली। स्कूल के शिक्षक ने बताया कि किशोरी उस दिन स्कूल आई ही नहीं। पिता ने कहा कि इसके बाद परिजनों को शक हुआ और उन्होंने जिस युवक पर संदेह जताया, उसकी फैक्ट्री में जाकर जानकारी ली। फैक्ट्री मालिक ने बताया कि युवक अरशद पिछले दो दिन से काम पर नहीं आ रहा है। परिजनों का आरोप है कि गाँव का ही अरशद पुत्र इकराम उनकी किशोरी को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। पीड़ित परिजनों ने पुत्री की बरामदगी व आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  शामली के युवक का हरियाणा में कत्ल पर हंगामा

वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर योग साधना आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने मंगलवार को गांव बेगराजपुर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के साथ ही प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 24 अगस्त तक नाबालिग लड़की को बरामद नहीं किया गया तो गांव में आरोपी के घर के बाहर ही हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं और परिजनों के साथ महापंचायत आयोजित की जाएगी। स्वामी यशवीर महाराज ने इस घटना को ‘लव जिहाद’ का मामला बताते हुए आरोपी युवक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि लड़की की बरामदगी होने तक धरना जारी रहेगा और दोषी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होना चाहिए। परिजनों का कहना है कि घटना को तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक लड़की को बरामद नहीं कर सकी है। मन्सूरपुर थाना प्रभारी सुभाष अत्री ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी के साथ ही किशोरी की तलाश की जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। 

इसे भी पढ़ें:  मार्निंग वॉक पर निकले शिक्षक की सड़क हादसे में मौत

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  शामली के युवक का हरियाणा में कत्ल पर हंगामास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर के बाजारों में स्वच्छता का नया प्रयोगवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मार्निंग वॉक पर निकले शिक्षक की सड़क हादसे में

Read More »