क्रांतिगुरु चन्द्रमोहन के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। हिन्द मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री परमधाम के संस्थापक क्रांतिगुरु चन्द्रमोहन का जन्मदिवस सोमवार को मंसूरपुर स्थित अभिनंदन फार्म में बड़े धूमधाम से मनाया गया।

इस शुभ अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजपाल जी एवं प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप जी ने दोनों महान विभूतियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया। कार्यक्रम के दौरान 1008 पौधे वितरित कर सवा लाख वृक्षारोपण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस दौरान क्रांतिगुरु चन्द्रमोहन जी ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्षों का रोपण और पालन आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। वृक्ष हमें जीवन देते हैं, वहीं जातिवाद और नशा समाज को खोखला कर रहे हैं। अत: वृक्ष लगाओ, जाति मिटाओ, नशा भगाओ। उन्होंने कहा कि यदि हमने प्रकृति के प्रति अभी भी लापरवाही बरती तो भविष्य में हमें और भी भयंकर आपदाओं का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ में गला काटकर किसान की हत्या... नग्न हालत में चादर से ढका मिला शव

गुरू चन्द्रमोहन ने उद्घोष करते हुए कहा कि धरती को वृक्ष दो, पूरे गुरु का साथ दो। जाति को त्याग दो, शहीदों को सम्मान दो। इस जनहित कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। संचालन अमित कुमार ने किया। आयोजन को सफल बनाने में पंकज भोकरहेड़ी, विकास सम्भलहेड़ा, पद्म सिंह मोरना, दीपक मुजफ्फरनगर, विनोद सुजड़ू, कुशल बोपाड़ा, प्रवीन हैबतपुर, तपेन्द्र सिंघलपुर समेत कई कार्यकतार्ओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका के टैंडर निरस्त प्रकरण में बैठी जांच
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *