भैंसी में बस से कुचलकर युवक की मौत पर हंगामा

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव भैंसी के पास ही दिल्ली देहारादून हाईवे पर एक युवक को बस ने टक्कर मारकर कुचल दिया। इससे युवक की मौते पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक बस को लेकर तेजी से फरार हो गया। सूचना पर रोते बिलखते पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मौके पर ही हंगामा किया और जाम भी लगा दिया। पुलिस ने मामला संभाला और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भूमि पूजन में केवल मंत्री को बुलाने पर नाराज हुए मदन भैया

प्राप्त समाचार के अनुसार रविवार को सुबह भैंसी गांव में फ्लाई ओवर के समीप एक सड़क हादसा हो गया। यहां पर बस से कुचलकर मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव अभीपुरा निवासी 19 वर्षीय मनीष पुत्र रामबीर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस को लेकर फरार हो गया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने परिजनों के साथ मिलकर हंगामा किया। और जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मंसूरपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उमेश रोरिया ने बताया कि हादसे को लेकर मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जा रही है। बस चालक की तलाश के लिए टीम को लगाया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  वार्ड 45 में सड़क निर्माण की जांच करने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को मिली खामियां
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *