शिवसेना नेता ललित मोहन ने की संभल प्रकरण की निंदा

मुजफ्फरनगर। शिवसेना के पश्चिम उत्तर प्रदेश राज्य प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में श्री हरिहर मंदिर के सर्वे के लिए गई टीम पर मुसलमानों की भीड़ द्वारा किए गए पथराव और आगजनी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए प्रदेश सरकार से ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री योगी को बम से उड़ाने की धमकी का वीडियो वायरल

हिंदूवादी नेता ललित मोहन शर्मा ने आरोप लगाया कि संभल में सम्राट पृथ्वीराज चौहान द्वारा निर्मित शिव मंदिर है, जिसे मुगल काल में मुस्लिम आक्रांताओं ने ध्वस्त कर उसे मस्जिद का रूप दे दिया था। संभल में श्री हरिहर मंदिर होने के सभी महत्वपूर्ण कागजात और सबूत शिवसेना के पास सुरक्षित हैं और प्रतिवर्ष शिवसेना के हजारों कार्यकर्ता जलाभिषेक के लिए संभल प्रस्थान करते हैं। इस ऐतिहासिक मंदिर को मुक्त करने व हिंदुओं को सौंप जाने की मांग को लेकर शिवसेना द्वारा पूर्व में भी कई बार आंदोलन किये जा चुके हैं, लेकिन मुस्लिम बाहुल्य इलाका होने के कारण शासन और प्रशासन इस मुद्दे पर मौन धारण किए रहते हैं। उन्होंने कहा कि शिवसेना द्वारा शीघ्र ही इस मुद्दे पर पश्चिम उत्तर प्रदेश में बड़ा अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से श्री हरिहर मंदिर संभल को गैर समुदाय के कब्जे से मुक्त करने के साथ ही वहां पर हुई बवाल की इस घटना में शामिल अराजक तत्वों पर रासुका लगाने की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  आईएमए ने कॉमन चेस्ट प्रॉब्लम्स पर किया सीएमई का आयोजन
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *