बच्चों को मां-बाप समय जरूर दें, उनको समझेंः डॉ. फारूक

मुजफ्फरनगर। तस्मिया जूनियर हाई स्कूल में छात्रों द्वारा तकमीले कुरआन ए करीम नाजिरा के अवसर पर रविवार को एक भव्य जलसे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. सैयद फारुक अध्यक्ष तस्मिया आल इंडिया एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी, नई दिल्ली ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर मौहम्मद सऊद आलम कासमी पूर्व डीन, फैकल्टी आफ येओलाजी, अजीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी थे, जबकि विशिष्ट अतिथि अब्दुर रशीद अध्यक्ष, सीरत-उन-नबी कमेटी, नई दिल्ली थे। इसके अलावा, सैयद यासिर सदस्य, तस्मिया सोसाइटी ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। डा. सैयद फारुक ने सभी मेहमानों का स्वागत गुलदस्ते, मोमेंटो और उपहार देकर किया।

कार्यक्रम को कुशलतापूर्वक संचालित किया गया जावेद मज़हर द्वारा, जिन्होंने मुख्य अतिथियों का परिचय कराया। परिचय के बाद, कक्षा 5 के छात्रों द्वारा नज़र-ए-कुरआन की तकमील की रस्म मौलाना शौकत कासमी ने अदा करवाई। डा. सैयद फारुक ने अपने संबोधन में बच्चों की तालीम और तरबियत में माता-पिता और शिक्षकों की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नबी करीम की जिंदगी बच्चों के प्रति प्रेम, कोमलता और उनकी क्षमताओं को निखारने का बेहतरीन उदाहरण है। माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों के साथ समय बिताएं, उनकी बातों को समझें और उनकी सफलताओं में शामिल हों।

मुख्य अतिथि प्रोफेसर मोहम्मद सऊद आलम कासमी ने बच्चों की परवरिश के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नबी करीम ने बच्चों के साथ दया और प्रेम का व्यवहार किया और उनके चरित्र निर्माण पर ध्यान दिया। हमें चाहिए कि हम उनकी नैतिक, धार्मिक और शैक्षिक आवश्यकताओं का ध्यान रखें। सैयद यासिर ने माता-पिता, अतिथियों और सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा, ष्बच्चों की तालीम और तरबियत माता-पिता की पहली ज़िम्मेदारी है। कुरआन और नबी करीम की जिंदगी बच्चों के जीवन में मार्गदर्शक की तरह हैं। कार्यक्रम का समापन डॉ. अब्दुल कय्यूम अंसारी प्रोफेसर जामिया मिल्लिया की भावपूर्ण दुआ के साथ हुआ, जिसमें सभी ने बच्चों की सफलता और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की। इस कार्यक्रम की सफलता का श्रेय तस्मिया जूनियर हाई स्कूल के प्रबंधक सैयद एजाज अहमद को जाता है, जिनकी कड़ी मेहनत और प्रतिब(ता से यह आयोजन संभव हुआ। इसके अलावा, तस्मिया स्टाफ ने भी इस कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें:  पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत

Also Read This

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  अवैध होर्डिंग लगाने पर भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी, टीम भेजकर जब्त करायेगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य

Read More »

लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग, झुग्गियों में सिलेंडर धमाके

लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 की झुग्गी बस्ती में बुधवार को भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर और फ्रिज कंप्रेसर फटने लगे, जिससे दूर-दूर तक धुआं और ऊंची लपटें दिखाई दीं। इस घटना ने बस्ती में रहने वाले परिवारों को कुछ ही मिनटों में सड़क पर ला खड़ा किया। इसे भी पढ़ें:  चेयरमैन जहीर बने निकाय अध्यक्ष एसोसिएशन के जिलाध्यक्षइस अग्निकांड में नुकसान कितना हुआ, इस पर अलग-अलग रिपोर्टों में अलग तस्वीर सामने आई है। सूत्रों की माने तो करीब 200 से अधिक झोपड़ियों के जाली है। दमकल और राहत-बचाव की तैनाती को लेकर भी रिपोर्टों

Read More »

यशपाल के चार तीरः मुजफ्फरनगर में सीएम दौरे बाद भाजपा में अंदरूनी खींचतान तेज

पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार की फेसबुक पोस्ट ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, इशारों में दिए संदेश के मायने तलाशने में जुटे सियासी पंडित मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में हाल ही में हुए मुख्यमंत्री के दौरे की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि अब एक सोशल मीडिया पोस्ट ने स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। विकास योजनाओं की सौगात और सीएम की जनसभा की गूंज की खुमारी में खोये लोगों के बीच सत्तारूढ़ दल भाजपा के भीतर चल रही संभावित खींचतान को लेकर अब सियासी चटकारों के साथ भविष्य की सियासत पर आधारित अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया दौरे की

Read More »

समुद्र में नाव डूबी, 250 लापता…नौका में लगभग 280 लोग सवार थे

अंडमान- सागर में रोहिंग्या शरणार्थियों और बांग्लादेशी नागरिकों को ले जा रही एक नौका के पलटने से लगभग 250 लोगों के लापता होने की आशंका है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) ने एक बयान में कहा कि यह नौका दक्षिणी बांग्लादेश के टेक्नाफ से मलेशिया के लिए रवाना हुई थी। भारी हवाओं, उबड़-खाबड़ समुद्र और अत्यधिक भीड़भाड़ के कारण यह नौका डूब गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नौका में लगभग 280 लोग सवार थे और इसने चार अप्रैल को बांग्लादेश छोड़ा था। हादसे में लापता लोगों में कई बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बोट पर

Read More »