एम.जी. पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव एम.जी. पैनोरमा का यादगार समापन

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रागण दो दिवसीय वार्षिकोत्सव एम.जी. पैनोरमा- 2024 का मंगलवार को हर्ष और उल्लास भरे आनंदमय वातावरण में यादगार समापन हो गया। इस दौरान बच्चों ने अपनी मंचीय प्रस्तुतियों के माध्यम से कला और प्रतिभा का अनूठा संगम पेश करते हुए सभी का दिल जीत लिया। धर्म, संस्कृति और राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत कार्यक्रमों की बेला में जहां बच्चों ने केन्द्र शासित प्रदेशों की संस्कृतियों को पेश किया तो वहीं रंगीलो राजस्थान ने धूम मचा दी। मंचीय प्रस्तुति के माध्यम से कारगिल युद्ध के शहीदों को भी नमन किया गया, तो यूवी लाइट शो समापन समारोह का मुख्य आकर्षण रहा।

एम.जी. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को दो दिवसीय वार्षिकोत्सव एम.जी. पैनोरमा-2024 का समापन समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में न्यूरो ब्रेन स्पाइन एण्ड नर्वस क्लीनिक मेरठ की निदेशक न्यूरोलाजिस्ट डा. भावना तोमर, रेडियोलाजिस्ट डा. जयदीप तोमर के साथ ही एडीजे 3 सीताराम आर्य, एडीजे एफटीसी प्रथम निशांत सिंगला, भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य अंकुर दुआ, एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल, मधु गोयल, सुरूचि गोयल, वैभव गोयल, मेघा गोयल, एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन भीमसेन कंसल, सचिव विकास गोयल, उपाध्यक्ष विनीत सिंघल, कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल और कमेटी सदस्य वैभव गोयल, पूजा रोहित सिंघल का विद्यालय प्रांगण में पधारने पर प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने स्वागत किया। सर्वप्रथम विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय बाबू हरबंस लाल गोयल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया गया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अतिथियों के स्वागत और अभिनंदन की परम्परा के उपरांत मंचीय प्रस्तुतियों का आनंदमयी सिलसिला प्रारम्भ हुआ। छात्र-छात्राओं ने गणेश वन्दना के मनोहारी नृत्य प्रदर्शन के माध्यम से वातावरण में भक्ति का संचार किया। इसके उपरांत मस्ती भरे अंदाज में नृत्य प्रस्तुति के साथ विद्यार्थियों ने अतिथियों के सम्मान में वेलकम डांस की सुन्दर प्रस्तुति दी। राष्ट्रवाद और देश पर सर्वस्व न्यौछावर करने की भावना को समर्पित राजमाता जीजा बाई के जीवन को भी स्वराज्य जननी कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रस्तुत कर सभी की सराहना प्राप्त की। भगवान हरि विष्णु के अवतारों का प्रदर्शन भी वातावरण को आस्था और श्रद्धा भाव की दहलीज पर ले जाने वाला है। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने भगवान हरि विष्णु के 24 अवतारों में प्रमुख भगवान राम, कृष्ण, नरसिंह सहित दस अवतारों को मंच पर प्रस्तुत किया। इसके साथ ही देश के सभी केंद्र शासित प्रदेशों और राजस्थान की नृत्य, सामाजिक और सांस्कृतिक विरासतों को भी नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से बखूबी पेश कर सभी को रोमांचित और आनंदमयी कर दिया गया। देश के अमर शहीदों को समर्पित कार्यक्रम ए ट्रिब्यूट टू कारगिल हीरो में कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान को छात्रों ने प्रस्तुत कर इस समापन बेला को भावनाओं से ओतप्रोत कर दिया। यूवी लाइट शो वार्षिकोत्सव का मुख्य आकर्षण रहा। बच्चों की मनपसंद कार्टून चरित्र पर आधारित फैन्टसी फ्रेंजी कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों के द्वारा छोटा भीम बनकर धूम मचाई तो टाम एण्ड जेरी के किरदार में जमकर धमाल किया। लिटल सिंघम की धमाकेदार प्रस्तुति तो डोरेमोन का चुलबुला अंदाज सभी कुछ एक यादगार छाप छोड़ गया। समापन समारोह में परीक्षा और अन्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

अतिथियों ने अपने सम्बोधन में कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा प्रदर्शन और कार्यक्रमों के विषय की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे ही बच्चों को अपने धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के साथ जोड़ते हुए उनको संस्कारवान बनाने का काम करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के लिए बच्चों के साथ शिक्षक शिक्षिकाओं के परिश्रम की भी सराहना की। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने सभी अभिभावकों और अतिथियों का आभार प्रकट किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। संचालन शिक्षिका रितु सिक्का और एंकरिंग रिदम्बरा, नैना, हर्ष, आन्या, निर्मल और निहाल द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एम.जी. वर्ल्ड विजन स्कूल की प्रधानाचार्या डा. मृणालिनी अनन्त, चंचल सक्सेना, नीलम महाना, सीए अजय अग्रवाल, राशि चौधरी, वरदान चौधरी, एडीजीसी विक्रांत राठी एडवोकेट, सत्यवीर सिंह, मनोज बाठला, अनिल कुमार सिंह, सुरेंद्र अग्रवाल, एडीजीसी नीरज कांत मलिक, एडीजीसी अरुण जावला, एडीजीसी कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  दिवाली से पहले योगी सरकार का तोहफा: यूपी के 28 लाख कर्मचारियों को DA-DR में 3% बढ़ोतरी

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  भारत में मोदी मैजिक चल रहा हैः दिनेश शर्मास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शनिवार को टाउनहाल में वाल्मीकि महापंचायतवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस लगातार

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तीन दिन से लापता युवक का शव बरामदभाकियू नेता

Read More »