एम.जी. पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव एम.जी. पैनोरमा में कार्यक्रमों ने छोड़ी छाप

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रागण आज दो दिवसीय वार्षिकोत्सव एम.जी. पैनोरमा- 2024 का धूमधाम के साथ शुभारंभ हुआ। इस दौरान विद्यालय प्रांगण हर्ष एवं उल्लास की सतरंगी छटा से परिपूर्ण नजर आया। स्कूल के इस वार्षिकोत्सव में बच्चों ने अपनी मंचीय प्रस्तुतियों के माध्यम से जहां भारत की विविध संस्कृती और सभ्यता के साथ ही काशी के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को बहुत ही सुन्दर ढंग से सभी के समक्ष रखा तो वहीं चाणक्य नीति और अलीबाबा 40 चोर पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियों ने भी अपनी गहरी छाप छोड़ने का काम किया। नन्हें मुन्ने बच्चों की नृत्य प्रस्तुती सभी को आनंदमयी कर गई।

एम.जी. पब्लिक स्कूल में सोमवार की शाम दो दिवसीय वार्षिकोत्सव एम.जी. पैनोरमा-2024 का रंगारंग आगाज हुआ। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल और उनकी धर्मपत्नी अनु अग्रवाल के साथ ही एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल, मधु गोयल, मेघा गोयल, सुरूचि गोयल, एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन भीम सेन कंसल, सचिव विकास गोयल, उपाध्यक्ष विनीत सिंघल, कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल और कमेटी सदस्य वैभव गोयल, पूजा रोहित सिंघल का विद्यालय प्रांगण में पधारने पर प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। सर्वप्रत्थम विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय बाबू हरबंस लाल गोयल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के साथ अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात सतरंगी शाम के बीच वार्षिकोत्सव के रंगारंग कार्यक्रमों का दौर छात्राओं द्वारा मां सरस्वती की महिमा के गुणगान के साथ शुरू हुआ। नन्हें बच्चों ने अतिथियों और अभिभावकों के सम्मान में स्वागत गीत पर मनभावन नृत्य प्रस्तुति दी तो माहौल में आनंद छा गया।

एम.जी. पैनोरमा-2024 के प्रथम दिवस मंचीय प्रस्तुतियों में भारत की विधित संस्कृतियों को सामने रखते हुए अखण्ड भारत का जीवंत चित्रण किया गया। इनमें बारिश की खुशनुमा धार और मौसम की )तुओं का संगीत, अलीबाबा गैंग का रोमांच, चाणक्य की अखण्ड भारत के प्रति गम्भीर सोच का समावेश नजर आया तो वहीं पंजाब की मस्ती भरी संस्कृति और सभ्यता, केरल की लय और गोवा के सांस्कृतिक आकर्षण के संगम के साथ अपनी छाप छोड़ने में सफल नजर आये। भगवान शिव की नगरी काशी के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का दर्शन कराने वाला कार्यक्रम काशी-सर्वप्रकाशिका भी सराहनीय रहा। सभी कार्यक्रमों में बच्चों ने अपनी नृत्य कला और अभिनय शैली की प्रतिभा का भरपूर प्रदर्शन कर प्रशंसा हासिल की। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट को सभी के समक्ष प्रस्तुत करते हुए विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र एवं छात्राओं की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान विद्यालय में वार्षिक परीक्षा, खेलकूद एवं आयोजनों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों के द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में सभी बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि छोटे-छोटे बच्चों को इतने विशाल मंच पर नृत्य और नाटकीय प्रस्तुतियों के लिए तैयार करना बड़ी बात है, इसमें इन बच्चों के परिश्रम के साथ ही इसके लिए इनके शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों का समर्पण भी सराहनीय है। उन्होंने विद्यालय के द्वारा अपने वार्षिकोत्सव में धार्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवाद की भावना को समर्पित विषयों पर कार्यक्रम का चयन करने के लिए सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से ही बच्चों को संस्कारवान और राष्ट्र से जुड़ने में सहायता मिलती है। अंत में प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम को विराम दिया गया। समारोह का संचालन रितु सिक्का और एंकरिंग जूही मित्तल, हर्ष अग्रवाल, जिया जैन, वृन्दा, हर्षिता और हितिका द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से दिनेश मोहन एडवोकेट, डॉ. अविनाश रमानी, डॉ. एम.के. बंसल, आलोक स्वरूप, अभिनव स्वरूप, राकेश बिंदल, डॉ. अशोक कुमार, जितेंद्र संगल, डॉ. मृणालिनी अनन्त, सरिता चौधरी, दीपिका चटवाल, दीप्ति प्रकाश, शिल्पा दत्ता, सुखदर्शन सिंह बेदी, हनी सेखो, मनप्रीत सिंह बेदी, राजन अग्रवाल, एडीजीसी विक्रान्त राठी एडवोकेट, सत्यवीर सिंह, विशाल गर्ग, डॉ. पी.के. अग्रवाल, निशा अग्रवाल, अलका गुप्ता, सी ए अजय अग्रवाल, रीना अग्रवाल, प्रो. आर एम तिवारी, विनोद संगल, डॉ. विनीत मिनोचा, प्रिंसिपल वचन सिंह वर्मा आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  रामनवमी पर बड़ा ऐलान: सनातन धर्म सभा सहित धार्मिक संस्थाओं को पालिका कर से मिलेगी मुक्ति

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  खेत में गिरी कार बनी आग का गोला, घर में फटा गैस सिलेंडरहादसे में चार लोगों की मौके पर मौत

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में चल रहे 165 मकतबों

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  डॉ. अम्बेडकर के संघर्ष को मुजफ्फरनगर का नमनहाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर सरकार से कड़े सवाल

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  नवागंतुक एडीएम प्रशासन संजय सिंह का व्यापारी नेताओं ने किया स्वागतमंत्री

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »