रुड़की रोड से मिले लावारिस शव की पहचान, परिजनों का चौकी पर हंगामा, लगाया जाम

सहारनपुर बस स्टैण्ड पर मिला था अज्ञात शव, लिखित सहमति और उच्चाधिकारियों की अनुमति के बाद पुलिस ने किया सुपुर्द

मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड स्थित सहारनपुर बस स्टैंड के निकट अज्ञात महिला के रूप में शनिवार को मिले शव की शिनाख्त होने के बाद रविवार को थाना सिविल लाइन क्षेत्र की कच्ची सड़क पुलिस चौकी पर परिजनों ने पोस्टमार्टम का विरोध करते हुए हंगामा किया।

परिजनों की मांग थी कि शव का पोस्टमार्टम कराए बिना उन्हें सौंप दिया जाए। इसको लेकर संजय के परिवार की महिलाओं ने चौकी के सामने ही सड़क पर आकर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाइश देकर माहौल शांत कराया और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उच्चाधिकारियों की अनुमति से शव परिजनों को सौंप दिया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में पांच स्थानों पर जलते नहीं मिले अलाव

शनिवार दोपहर करीब तीन बजे रुड़की रोड पर सहारनपुर बस स्टैंड के पास एक महिला का शव लावारिस अवस्था में मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पहचान के प्रयास शुरू किए और उसे मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया था। रविवार सुबह कुछ लोग कच्ची सड़क पुलिस चौकी पहुंचे और महिला के शव को देखने की इच्छा जताई। शव दिखाए जाने पर संजय कश्यप और उनके परिजनों ने उसकी पहचान संजय कश्यप की पत्नी सुनीता कश्यप के रूप में की। इसके बाद पुलिस पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गई, लेकिन परिजनों ने इसका विरोध करते हुए शव बिना पोस्टमार्टम सौंपने की मांग की। इस दौरान चौकी पर कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

कच्ची सड़क पुलिस चौकी प्रभारी सतेन्द्र सिंह ढिल्लो ने बताया कि अज्ञात महिला का शव नाले से बरामद किया गया था। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने के संबंध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद उच्चाधिकारियों से अनुमति प्राप्त की गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के अनुसार शव के बाहरी परीक्षण में शरीर पर किसी प्रकार की चोट अथवा अन्य संदिग्ध निशान नहीं पाए गए। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  मकान की दीवार गिरी, मलबे में तीन बच्चे दबे, एक गंभीर

Also Read This

मुजफ्फरनगर में भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय

सभी बोर्ड के लिए आदेश जारी, नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय अब सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होंगे संचालित मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक संचालित सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालय एक जुलाई से विद्यालय खुलने के साथ ही नया समय लागू रहेगा। जबकि अन्य विद्यालय खुल चुके हैं। इसे भी पढ़ें:  मकान की दीवार गिरी, मलबे में तीन बच्चे दबे, एक गंभीर उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित समय प्रातः 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक था, लेकिन

Read More »

गांव पावटी में प्रस्तावित शराब ठेके का ग्रामीणों ने किया विरोध, डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

उचित निर्णय नहीं लिया तो ग्रामीण बड़े स्तर पर आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे

Read More »