संभल को लेकर अलर्ट, पुलिस ने खालापार में उड़ाया ड्रोन

मुजफ्फरनगर। संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के विरोध के दौरान हुए बवाल को लेकर पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट है। ऐसे में सोमवार को भी जिले में फोर्स को पूरी तरह से सतर्क रखने के साथ ही पुलिस अफसरों ने मुस्लिम बाहुल्य इलाकों के साथ ही मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल भ्रमण करने का सिलसिला बनाये रखा। शहर में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने भारी पुलिस बल के साथ खालापार थाना क्षेत्र में भ्रमण करते हुए संदिग्ध गतिवधियों को परखने का प्रयास किया। इसके लिए खालापार क्षेत्र में पुलिस अफसरों ने ड्रोन को उड़ाकर एरियल सर्वे भी किया। धर्मगुरूओं के साथ बातचीत करते हुए शांति व्यवस्था में सहयोग मांगा और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की बात कही।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू अराजनैतिक ने मनाया स्थापना दिवस, बाबा टिकैत को किया याद

बता दें कि जनपद मुजफ्फरनगर में सीएए के विरोध के बाद बुढ़ाना में पिछले दिनों एक आपत्ति जनक पोस्ट को लेकर बवाल हो गया था। इसके साथ ही अब संभल जिले में हुई घटना के कारण हाई अलर्ट को देखते हुए जिले में एसएसपी अभिषेक सिंह भी पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। रविवार को पूरा फोर्स सड़कों पर उतरा था तो सोमवार को भी सुबह से ही पुलिस अफसर पैरा मिलिटन्न्ी फोर्स और पुलिस बल के साथ संवेदनशील इलाकों में भ्रमण करते हुए नजर आये। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने आज एएसपी व्योम बिंदल और खालापार थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान सहित भारी दलबल के साथ खालापार क्षेत्र में दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ फ्लैग मार्च किया। उनके द्वारा नगरक्षेत्र के बाजारों, मुख्य चौराहों, मार्गों, भीड़भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों आदि पर पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया। एसपी सिटी ने खालापार के फक्खरशाह चौक पर पहुंचकर मस्जिद फक्खरशाह के इमाम खालिद जाहिद, उत्तर प्रदेश इमाम संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती जुल्फिकार अली के अलावा स्थानीय लोगों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया की सतत् निगरानी की जा रही है। उनके द्वारा सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ और अशोभनीय पोस्ट शेयर न करने और एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने की अपील की गई। यहां पर पुलिस अफसरों ने ड्रोन कैमरे की सहायता से पूरे क्षेत्र का एरियल सर्वे करते हुए क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को परखा और सभी से शांति व्यवस्था में सहयोग मांगा। उन्होंने पुलिसबल को ब्रीफ करते हुए सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने, भीड़भाड़ वाले स्थान, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार गश्त करने, असामाजिक तत्वों पर तत्काल विधिक कार्यवाही करने, संदिग्ध व्यक्ति-वाहनों की सघन चेकिंग करने सहित अन्य आवश्यक निर्देश भी दिए।

इसे भी पढ़ें:  स्कूल के सामने भरे पानी से बढ़ी परेशानी, बच्चे का फिसलकर टूटा हाथ

Also Read This

कपिल देव ने मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए मांगा विशेष बजट

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से मुलाकात के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की बजट में वृद्धि की मांग, मुजफ्फरनगर आने का दिया निमंत्रण मुजफ्फरनगर। लखनऊ स्थित ऊर्जा भवन में प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट कर जनपद मुज़फ्फरनगर के समग्र एवं सुनियोजित विकास, विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ीकरण तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुज़फ्फरनगर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त “स्मार्ट सिटी” के रूप में विकसित करने हेतु जो बजट पास है उससे अलग विशेष बजट वृद्धि की मांग रखी। उन्होंने

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे पर भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित

मुख्य अतिथि मधु गोयल ने अपने संबोधन में कहा-मां परिवार और समाज की आधारशिला होती है तथा वह बच्चों की सर्वश्रेष्ठ गुरू मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे के अवसर पर शुक्रवार को एक भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं को समर्पित मंचीय प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृत्व के महत्व को सम्मान देना तथा विद्यार्थियों में अपनी माताओं के प्रति आदर, प्रेम एवं कृतज्ञता की भावना विकसित करना रहा। एम.जी. पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मधु गोयल का आगमन हुआ। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा मुख्य

Read More »

नशा तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई

मुजफ्फरनगर पुलिस ने 5 मादक पदार्थ तस्करों को दबोचा, करीब 13 किलो अवैध नशीला पदार्थ बरामद मुजफ्फरनगर। सहारनपुर परिक्षेत्र में चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान के तहत मुजफ्फरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पांच मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 किलो 998 ग्राम अवैध मादक पदार्थ, जिसमें डोडा पोस्त और गांजा शामिल है, बरामद किया है। एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। जनपद मुजफ्फरनगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा

Read More »

जनसुनवाई पोर्टल पर खरा उतरी मुजफ्फरनगर पुलिस, प्रदेश में पहला स्थान

अप्रैल 2026 में शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर मिली बड़ी उपलब्धि मुजफ्फरनगर। जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक निस्तारण में मुजफ्फरनगर पुलिस ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। अप्रैल 2026 की रैंकिंग में जिले के सभी 22 थानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समयबद्ध तरीके से शिकायतों का निस्तारण किया, जिसके चलते यह उपलब्धि जनपद के नाम दर्ज हुई। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय

Read More »

इंटर कॉलेज परिसर में मानव अस्थियां मिलने से हड़कंप

पूर्व प्रबंधक की अस्थियां विद्यालय परिसर में दबाने का आरोप, ग्रामीणों और समिति सदस्यों ने किया भारी हंगामा मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र स्थित गांव नरा के एक इंटर कॉलेज में मानव अस्थियां मिलने से सनसनी फैल गई। कॉलेज परिसर में पेड़ों के नीचे दबी अस्थियां सामने आने के बाद छात्र-छात्राओं में भय का माहौल बन गया। मामले को लेकर ग्रामीणों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि हाल ही में दिवंगत हुए पूर्व प्रबंधक की अस्थियां विद्यालय परिसर में दबाई गई थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खुदाई कर अवशेष बरामद किए और जांच शुरू कर दी है। मंसूरपुर थाना

Read More »