गाजियाबाद पहुंचकर मंत्री कपिल देव ने भाजपा प्रत्याशी का कराया नामांकन

मुजफ्फरनगर। शहर सीट से विधायक और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल शुक्रवार को प्रभारी मंत्री के रूप में जनपद गाजियाबाद पहुंचे, वहां उनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

मंत्री कपिल देव ने यहां चुनाव प्रभारी के नाते भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा के नामांकन कार्यक्रम मे रहकर पूरे उत्साह के साथ उनका नामांकन पत्र दाखिल कराया। इस दौरान मुख्य रूप से मंत्री सुनील शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, विधायक नन्द किशोर गुर्जर सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। 

भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा के नामांकन के उपरांत मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा एक जनसभा को सम्बोधित कर प्रत्येक कार्यकर्ता से बूथ विजयी अभियान चलाकर भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने एक दृढ़ विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी निश्चित रूप से इस उप चुनाव में विजय प्राप्त करेगी। इस अवसर परमंत्री सुनील शर्मा, राज्यमंत्री कुंवर ब्रजेश, सांसद अतुल गर्ग, विधायक नन्द किशोर गुर्जर आदि गणमान्य मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  विद्यालय परखने को चलेगा औचक निरीक्षण का अभियानः डीएम

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दो थाना और चार चौकी प्रभारियों का तबादलास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  विद्यालय परखने को चलेगा औचक निरीक्षण का अभियानः डीएमवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मंत्री अनिल कुमार ने डाक बंगला पर लगाया जनता

Read More »