TRANSFER-एसएसपी अभिषेक ने दो दरोगाओं से छीना चौकियों का चार्ज

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह की तबादला एक्सप्रेस रुकने का नाम नहीं ले रही है। उनके द्वारा बीती देर रात 41 उप निरीक्षकों के तबादले करते हुए दो दरोगाओं से पुलिस चौकियों का चार्ज छीनकर उनको थानों में भेज दिया है। इसके साथ ही 27 पुलिस चौकियों में नए इंचार्ज नियुक्त किये गये हैं। पुलिस कप्तान ने पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत चल रहे तीन दरोगाओं को लाइन से सीधे चौकियों में तैनात कर चार्ज दिया है। महिला थाने में तैनात दो उप निरीक्षकों को भी चौकी इंचार्ज बनाया गया है, जबकि जिले में छह चौकी प्रभारियों के कार्य क्षेत्रों में फेरबदल किया गया है। इसके साथ ही एसएसपी ने विभिन्न थानों में कार्यरत 108 सिपाहियों का भी तबादला किया है।

एसएसपी अभिषेक सिंह के द्वारा मंगलवार की देर रात 40 उप निरीक्षकों के तबादले कर हलचल मचा दी। उनके द्वारा थाना सिविल लाइन की स्टेडियम चौकी पर तैनात उप निरीक्षक ओमवीर सिंह और थाना मीरापुर की पुलिस चौकी सम्भलहेड़ा पर तैनात उप निरीक्षक विनोद कुमार से चार्ज छीनते हुए उनको थानों में भेज दिया है। जबकि पुलिस लाइन में प्रतीक्षरत उप निरीक्षक राहुल को चौकी प्रभारी ग्राम मंसूरपुर, दीपक कुमार को प्रभारी चौकी ढिंढावली तितावी ओर अजीत कुमार शर्मा को प्रभारी चौकी भुम्मा मीरापुर बनाया गया है। महिला थाने में तैनात उप निरीक्षक शिवकुमार शर्मा को प्रभारी चौकी बड़सू रतनपुरी और उप निरीक्षक देवपाल को प्रभारी चौकी बरूकी भोपा बनाया गया है। एसएसपी ने छह चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल किया है, इनमें उप निरीक्षक मोहित को प्रभारी चौकी जसोई तितावी से हटाकर प्रभारी रुड़की चुंगी, आनन्द कुमार को प्रभारी चौकी रुड़की चुंगी से प्रभारी चौकी सम्भलहेड़ा, संदीप कुमार को प्रभारी चौकी कुटबा शाहपुर से प्रभारी चौकी हिन्डन चरथावल, रूपेश यादव को प्रभारी चौकी हिन्डन से प्रभारी चौकी बसधाड़ा शाहपुर, जयप्रकाश भास्कर को प्रभारी चौकी टीपीनगर नई मंडी से प्रभारी चौकी दूधली चरथावल और उप निरीक्षक धर्मेन्द्र श्यौरण को प्रभारी चौकी जौली भोपा से हटाते हुए प्रभारी चौकी जसोई बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  शराब पीने के दौरान विवाद में दलित युवक की पीटकर हत्या

इसके अतिरिक्त एसएसपी अभिषेक सिंह के द्वारा 27 पुलिस चौकियों में नए इंचार्ज नियुक्त किये गये हैं, इनमें से दो महिला थाने और तीन पुलिस लाइन से चार्ज पर लाये गये हैं। जबकि 21 दरोगाओं को थानों और एक उप निरीक्षक को विशेष सैल से पुलिस चौकी पर इंचार्ज बनाया गया है। एसएसपी अभिषेक सिंह द्वारा एसएसआई तितावी मांगेराम कर्दम को प्रभारी चौकी स्टेडियम, नई मंडी से नेमपाल सिंह को प्रभारी चौकी सिखेड़ा नहर पुल, भोपा से तेजवीर सिंह को प्रभारी चौकी फुगाना, छपार से बालकृष्ण को प्रभारी चौकी सावटू भौराकला, जानसठ से धर्मवीर कर्दम को प्रभारी चौकी सलारपुर जानसठ, रतनपुरी से मोहित कुमार को प्रभारी चौकी अम्बा विहार खालापार, तितावी से मोहित को प्रभारी चौकी टीपीनगर मंडी, चरथावल से गजेन्द्र सिंह को प्रभारी चौकी अलावलपुर चरथावल, पुरकाजी से राजकुमार बालियान को प्रभारी चौकी एटूजेड मंडी, जानसठ से दीपक कुमार को प्रभारी चौकी कुटबा, खालापार से रविन्द्र कुमार को प्रभारी चौकी लाड़पुर खतौली, मंसूरपुर से अशोक कुमार को प्रभारी चौकी खुड्डा छपार, छपार से नवीन गौतम को प्रभारी चौकी धमात पुरकाजी, रामराज से देवकी नंदन को प्रभारी चौकी हुसैनपुर रामराज, ककरौली से शिवराज तोमर को प्रभारी चौकी दरियापुर ककरौली, फुगाना से शैलेन्द्र गौड को प्रभारी चौकी सराय फुगाना, कांवड़ सैल से कौशल गुप्ता को प्रभारी चौकी उकावली बुढ़ाना, नई मंडी से ओमपाल सिंह को प्रभारी चौकी जौली भोपा, बुढ़ाना से संदीप कुमार को प्रभारी चौकी नगला रियावली रतनपुरी, रतनपुरी से कालीचरन को प्रभारी चौकी सठेडी, तितावी से अजय पाल को प्रभारी चौकी जागाहेडी टोल प्लाजा, मंसूरपुर से राजकुमार नादर को प्रभारी चौकी डूंगर फुगाना बनाया गया है। इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन से उप निरीक्षक आसिफ खान को पुलिस लाइन से थाना नई मंडी, मंसूरपुर से लोकेन्द्र पाल को खालापार, भोपा से जय सिंह भाटी को प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ, फुगाना से सुनील कुमार को भोपा, भोपा से तेजवीर सिंह को फुगाना और पुलिस लाइन से उधम सिंह को थाना शाहपुर में तैनात किया गया है। इसके अलावा एसएसपी ने विभिन्न थानों, पुलिस कार्यालयों और सेवाओं में तैनात 108 हैड कांस्टेबल, कांस्टेबल और कम्प्यूटर ऑपरेटर सिपाहियों का भी तबादला किया है।

इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता को अपनाना ही सच्ची देशभक्तिः मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  एमबीबीएस छात्रा की मौत की गुत्थी सुलझाने को डॉक्टरों के बयान लेगी पुलिसस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता को अपनाना ही सच्ची देशभक्तिः मीनाक्षी स्वरूपवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  एमबीबीएस छात्रा की मौत की गुत्थी सुलझाने को डॉक्टरों

Read More »