श्री दिगंबर जैन मंदिर बाहरे जी मे दिन बुधवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर णमोकार महामंत्र जैन सभा (रजि.) द्वारा विधि विधान से भक्तांबर विधान का आयोजन किया गया।

विधान से पूर्व इंद्रो द्वारा जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव जी का अभिषेक, शांतिधारा व नित्य नियम पूजा की गई। शांति धारा करने का सौभाग्य श्री ऋषभ जैन (ज्वैलर्स) , भक्तांबर विधान के मांडले के चारों ओर कलश स्थापित करने का सौभाग्य श्रीमती सविता जैन ,श्रीमती उषा जैन, श्रीमती सरिता जैन, श्रीमती सुनीता जैन, और मेन मंगल कलश स्थापित करने का सौभाग्य श्रीमती संगीता जैन (ज्वैलर्स) , अखंड दीपक को स्थापित करने का सौभाग्य श्रीमती अंजलि जैन को प्राप्त हुआ। सभा के संस्थापक अंकित जैन ने बताया कि जैन समाज के लिए अक्षय तृतीया का पावन पर्व महत्वपूर्ण दिन माना जाता है क्योंकि इस दिन जैन समाज के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव को 6 महीने तक बिना अन्न और जल के रहने के बाद गन्ने के रस से आहार हुआ था इसलिए यह पावन पर्व जैन समाज के लिए महत्वपूर्ण है।

वही सभा के अध्यक्ष अंकित जैन ने अपने शब्दों में कहा कि इस दिन दान का भी बहुत महत्व है कुछ लोग दान देकर भी इस पावन पर्व को मनाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भक्तांबर पावन विधान से, सर्व कष्ट मिट जाते हैं। तन-मन या चेतन के दुख हो, पढ़ते ही नष्ट हो जाते हैं । इस विधान में आदिप्रभु के, गुण की महिमा गाई है। अनुपम प्रभु को उपमा देकर, भक्ति ज्योति जलाई है। इसके उपरांत इस पावन पर्व पर डॉक्टर संजीव कुमार प्रत्यूष जैन ,श्री विनय कुमार विभोर जैन ,श्रीमती चंदनबाला जैन द्वारा रेलवे रोड ,भायला रोड , जनकपुरी पर प्रथम पारणा (आहार) गन्ने का रस वितरण किया गया। विधान में अजय कुमार जैन , सुरेश कुमार जैन , अनुज जैन , सिद्धांत जैन , शशि जैन पारुल जैन शिखा जैन ,सुरभि जैन,मोनिका जैन सहित समस्त जैन समाज उपस्थित रहा।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में रेल से कटकर दो युवकों की मौत

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पांच निकायों में विकास कार्यों पर डीएम की मुहरस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  भाकियू टिकैत के महानगर अध्यक्ष गुलबहार राव पश्चिम उत्तर प्रदेश अतिरिक्त महासचिव बनेवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में रविवार को आंखों का फ्री

Read More »