रामलला का निमंत्रण देने लोगों के बीच पहुंची ट्रिपल इंजन की सरकार

मुजफ्फरनगर। अयोध्या धाम में होने जा रहे भगवान श्रीराम के मंदिर के शुभारंभ अवसर पर आज भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार रामभक्तों के साथ सड़क पर उतरी नजर आई। भगवान श्रीराम के धाम बनने के जश्न से सराबोर भाजपा कार्यकताओं के जय श्रीराम के जयघोष के बीच मोदी और योगी सरकारों के मंत्रियों ने नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष के साथ लोगों तक पहुंचकर उनको श्री रामलला महोत्सव का निमंत्रण देते हुए अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के निर्माण का स्वप्न पूर्ण होने के लिए बधाई भी दी और 22 जनवरी को श्रीराम दिवाली मनाने का आह्नान किया।

22 जनवरी को अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर का शुभारंभ और श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अब पूरे जनपद में राममय वातावरण होने लगा है। आज इस ऐतिहासिक अवसर को दिवाली के पर्व की तरह मनाये जाने के लिए भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार सड़क पर पद यात्रा करती नजर आई। नई मंडी के मेहता क्लब में भाजपा नेता विशाल गर्ग द्वारा आयोजित श्री रामलला निमंत्रण पदयात्रा का शुभारंभ केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान, प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी कपिल देव अग्रवाल और नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया। इस पदयात्रा में भगवान श्रीराम का आकर्षक कटआउट और बजरंग बली हुनमान जी की मूर्ति के साथ ही अयोध्या के श्रीराम मंदिर की प्रतिमूर्ति की झांकी सभी भक्तों को आकर्षित कर रही थी। मेहता क्लब से प्रारम्भ हुई श्री रामलला निमंत्रण पदयात्रा वकील रोड, गऊशाला रोड, भोपा रोड, भोपा रोड ओवरब्रिज, मालवीय चैक, टाउनहाल रोड, झांसी रानी पार्क, शिव चैक, भगत सिंह रोड, सर्राफा बाजार, आबकारी रोड, नावल्टी चौराहा, रुड़की रोड होते हुए शिव चौक पहुंचकर सम्पन्न हुई। यहां पर राम भक्तों ने जय श्रीराम का जयघोष करते हुए भगवान शिव का पूजन किया और घंटा बजाकर अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर प्रसन्नता जाहिर की।

केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान ने इस अवसर पर कहा कि 22 जनवरी इतिहास में दर्ज होने जा रहा है। रामभक्तों का सपना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा करने जा रहे हैं। अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के शुभारंभ को लेकर पूरी दुनिया के सनातनी परिवारों में जश्न है। देशभर में राममय वातावरण बना हुआ है। आज हम सभी ने इस अवसर से जुड़ने के लिए लोगों को उनके घरों और प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर रामलला की ओर से निमंत्रण दिया है। इसके लिए लोगों में बड़ा उत्साह और आस्था बनी हुई है। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा िक अयोध्या जी में भगवान श्री राम चंद्र की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में नई मंडी से पद यात्रा का आयोजन रामभक्तों के उत्साह और आस्था का परिचय देता है। इस पदयात्रा में सम्मिलित होकर क्षेत्रवासियों को निमंत्रण दिया तथा राम मंदिर निर्माण की शुभकामनाएं दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्म और देश की रक्षा के लिए बड़ा काम किया है। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि 22 जनवरी को श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रामभक्तों की आस्था चरम पर है। हमने पूरे शहर को सजाने का काम किया है। इसके साथ ही लोगों से भी इस पदयात्रा के दौरान 22 जनवरी को दिवाली मनाने की अपील की है। सभी लोग इस दिन अपने घरों और प्रतिष्ठानों में पांच-पांच दीपक अवश्य जलाये और प्रसाद वितरित करते हुए श्री रामलला को नमन करें।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में महिला चिकित्सक का फर्जी क्लीनिक कराया सील

पदयात्रा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अशोक कंसल, सभासद महिका गुप्ता, हिमांशु कौशिक, सभासद पति बिजेन्द्र पाल, शोभित गुप्ता, अचिन्त मित्तल, पूर्व सभासद विपुल भटनागर, विकास गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, गीता जैन, भाजपा नेता विशाल गर्ग, राहुल गोयल, पंकज महेश्वरी मंडल अध्यक्ष, जितेंद्र कुच्छल, विकास सैनी, अतुल सैनी, विजय वर्मा, रेणू गर्ग के साथ ही कई विद्यालयों की छात्राएं भी शामिल रहीं। सभी हाथों में भगवा ध्वज लिये चल रहे थे। पदयात्रा का शहर के कई स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ लोगों ने स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें:  पुरानी रंजिश में रिया किन्नर पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने की फायरिंग

मंत्रियों-पालिकाध्यक्ष ने चखा गोलगप्पों का स्वाद

मुजफ्फरनगर। नई मंडी में श्री रामलाल निमंत्रण पदयात्रा के दौरान जब वकील रोड पर केन्द्र और राज्य सरकार के मंत्रियों तथा पालिकाध्यक्ष का लंबा काफिला दुकानों पर जाकर लोगों को अयोध्या में राम मंदिर शुभारंभ का निमंत्रण दे रहे थे तो इसी बीच चाट का ठेला लगाने वाले एक राम भक्त ने उनको रोक लिया और श्री रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में उसके द्वारा गोलगप्पों का प्रसाद ग्रहण करने का अनुरोध किया। इस पर केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव और पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अन्य भाजपाईयों के साथ ठेले पर खड़े होकर गोलगप्पे खाये और स्वाद की प्रशंसा कर आगे बढ़ गये। 

इसे भी पढ़ें:  हिंदू समाज में बढ़ रहा ललित मोहन का मोह, क्रांतिसेना से जुड़े सोनू और मनोज

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  पुरानी रंजिश में रिया किन्नर पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने की फायरिंगस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  भेड़-बकरी चोरी को लेकर क्रांतिसेना में रोष, पशु बरामदगी की मांगवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने शिवभक्तों की सेवा

Read More »