RAJYASABHA ELECTION-‘भारत रत्न’ के सम्मान में जयंत के नवरत्नों ने डाला वोट, ये दिया संदेश….

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए साथ आये रालोद और भाजपा के बीच गठबंधन का भले ही औपचारिक ऐलान नहीं हो पाया हो, लेकिन आज लखनऊ में इन दोनों दलों की नई सियासी दोस्ती की गहरी तस्वरी राज्यसभा के लिए हुई वोटिंग के दौरान सामने आई। मथुरा में रालोद के अध्यक्ष राज्यसभा सदस्य जयंत चौधरी का संदेश पाकर 26 फरवरी को लखनऊ पहुंचे उनके नव रत्नों (रालोद के नौ विधायक) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने ही आज सवेरे नौ बजे एनडीए के आठवें प्रत्याशी के लिए वोटिंग कर भाजपा और रालोद के बीच चौ. चरण सिंह को मिले भारत रत्न से बने दोस्ताना माहौल पर मुहर लगा दी है।

रालोद के सभी नौ विधायकों ने वोटिंग से पहले एकजुटता प्रदर्शित की और फिर खुलकर एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में अपना वोट देने का काम किया। उन्होंने कहा कि आज हमने जंयत चैधरी के आदेश पर मतदान किया है। आगे उनका जो भी आदेश होगा सभी एकजुट होकर उसका पालन करेंगे। वहीं सपा में बगावत के कारण हालात काफी तनावपूर्ण बने नजर आये।

बता दें कि राज्यसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों के लिए मतदान मंगलवार को हुआ है। भाजपा के आठ और सपा के तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। भाजपा ने आठवीं और सपा ने तीसरी सीट जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। इसमें भाजपा की ओर से एनडीए के आठवें प्रत्याशी संजय सेठ भी सपा की बगावत और रालोद के नौ विधायकों का साथ मिलने के काफी अपनी जीत के प्रति काफी आश्वस्त नजर आये।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विधायकों को मतदान का प्रशिक्षण दिया और उसके बाद उनको मतदान के लिए ले जाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने ही सवेरे करीब नौ बजे रालोद के नौ विधायकों राजपाल बालियान बुढ़ाना, अनिल कुमार पुरकाजी, मदन भैया खतौली, चंदन सिंह चैहान मीरापुर, प्रसन्न चौधरी शामली, अशरफ अली खां थानाभवन, गुलाम मौहम्मद सिवालखास, अजय कुमार छपरौली और प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी सादाबाद ने अपना मतदान एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में किया।

इस दौरान रालोद के राजस्थान की भरतपुर सीट से विधायक सुभाष गर्ग भी उनके साथ मौजूद रहे। इसके साथ ही सपा विधायक राकेश पांडेय, राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, विनोद चतुर्वेदी, मनोज पांडेय, महाराजी देवी, पूजा पाल और आशुतोष मौर्य ने भाजपा प्रत्याशी को वोट किया। इस कारण राज्यसभा चुनाव में भाजपा के आठवें प्रत्याशी संजय सेठ की जीत तय हो गई है। संजय सेठ ने विक्ट्री साइन बनाकर अपनी जीत का ऐलान भी मतदान के दौरान ही कर दिया।

इस मतदान को लेकर रालोद ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट वायरल कर संदेश साझा किया है। रालोद की ओर से कहा गया कि पार्टी के सभी 9 विधायकों ने एकसाथ, एकमत होकर एनडीए प्रत्याशी को वोट किया। राष्ट्रीय लोकदल का वोट किसान, नौजवान, गरीब, महिलाओं के हक में है। हर वोट भारत रत्न चैधरी चरण सिंह जी के विचारों से प्रभावित और प्रेरित है। सभी माननीय विधायकों का धन्यवाद है जिन्होंने देश की मूल भावना के प्रति, चैधरी साहब के आदर्शों, मानकों और उनके सपनों के प्रति अपनी कड़ी मुहर लगाई है।

इसे भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता पर भाकियू ने बिजली घर घेरा

Also Read This

देवबंद के जैन मंदिर में अक्षय तृतीया पर अभिषेक, शांतिधारा और भक्तामर विधान

देवबंद के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर बाहरा में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर भगवान आदिनाथ का अभिषेक, शांतिधारा और भक्तामर विधान का आयोजन हुआ।

Read More »

चरथावल के ठाकुरद्वारा मंदिर में लगा रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी बढ़कर हिस्सा लिया

मुजफ्फरनगर (चरथावल)। चरथावल में श्रीमती अनुसूईया त्यागी की 5वीं पुण्यतिथि की स्मृति में रविवार को एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ठाकुरद्वारा मंदिर प्रांगण, आर्य कन्या इंटर कॉलेज के निकट, आयोजित इस शिविर में कुल 77 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। यह शिविर मिशन वंदेमातरम दा ट्रस्ट और राउंड द टेबल के संयुक्त तत्वावधान में लगाया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर रक्तदान किया और मानव सेवा के इस प्रयास में भागीदारी निभाई। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पेड़ से लटका मिला लापता दलित युवक का शवकार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मंच से रक्तदान करने वाले लोगों का उत्साह

Read More »

मनकामेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

आज भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव और अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मनकामेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ विशेष पूजन-अर्चन किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही धार्मिक माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान परशुराम जी की पूजा की और आरती में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पंडित अरुण मिश्रा जी, संजय मिश्रा, सुरेंद्र शर्मा जी, रवि शर्मा, रमन शर्मा, प्रमोद शर्मा, रोहित शर्मा, अमित शर्मा और मनीष शर्मा सहित कई भक्त मौजूद रहे। इसे भी पढ़ें:  खालापार में युवती को बेइज्जत करने वाले ‘ठेकेदारों’ का पुलिस ने बनाया मोरपूजन के

Read More »

मुजफ्फरनगर-भगवान परशुराम जयंती पर भव्य हवन-पूजन व विशाल भंडारा

अक्षय तृतीया के अवसर पर शिवनगर स्थित मंदिर में जुटे हजारों श्रद्धालु, सामाजिक एकता का दिखा उत्साह मुजफ्फरनगर। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर रविवार को शिवनगर स्थित परशुराम महादेव मंदिर में भव्य हवन, पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान परशुराम के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा प्रसाद ग्रहण किया। इसे भी पढ़ें:  दहशत खत्मः गोलियों से छलनी गैंगस्टर विनय त्यागी की ऋषिकेश एम्स में मौत आयोजन अक्षय तृतीया के अवसर पर गांधी कॉलोनी गली नंबर 9 स्थित मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की

Read More »