हिमाचल से राज्यसभा सदस्य के लिए क्रॉस वोटिंग, जा सकती है सुक्खू सरकार

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में आज राज्यसभा की एक सीट के लिए मतदान हुआ। चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी और भाजपा के उम्मीदवार हर्ष महाजन के बीच मुकाबला है। इस बीच यहां पर भी कांग्रेस विधायकों के क्राॅस वोटिंग करने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। इसके साथ ही राज्यसभा चुनाव परिणाम के बाद राज्य की सुक्खू सरकार पर भी अविश्वास प्रस्ताव का खतरा बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा है कि उनके 40 विधायकों ने यदि पार्टी गाइड लाइन का पालन किया तो हम जीतेंगे। उनका यह बयान भी पार्टी में अंदरूनी खींचतान को उजागर करता नजर आ रहा है।

विधायक आशीष शर्मा ने पहला वोट डाला। वोट डालने के लिए विधायक लाइनों में लगे रहे। प्रदेश में 68 विधायकों में कांग्रेस के 40, भाजपा के 24 और निर्दलीय 3 विधायक हैं। संख्या बल में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस विपक्ष में बैठी भाजपा से बहुत आगे हैं। उधर, राज्यसभा सदस्य के लिए क्रॉस वोटिंग होने की चर्चा है। चर्चा है कि नौ विधायकों ने क्राॅस वोटिंग की है। क्रास वोटिंग करने वालों में छह कांग्रेस और तीन निर्दलीय बताए जा रहे हैं। इसे लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ अटकलों में इस आंकड़े को इससे कम भी बताया जा रहा है कि दो या तीन विधायकों ने ही ऐसा किया है। हालांकि, अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं कर रहा है।

इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए शाम को मतगणना है। तभी कुछ बात करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस का कोई विधायक बिका नहीं होगा तो राज्यसभा सदस्य को 40 के 40 वोट मिलेंगे। मतगणना के बाद ही बात पक्की होगी। वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि रात को बैठक में किसी ने कोई नाराजगी जाहिर नहीं की। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि कांग्रेस इसमें विजयी होगी। संकट की घड़ी जरूर है। एक उम्मीदवार भाजपा ने दिया है और उन्हें लगता है कि केंद्र सरकार का आशीर्वाद है। वह बहुत आश्वस्त होकर फील्ड में निकले हैं। सच बात यह है कि सरकार को बनाने की बात थी तो जितने भी विधायक जीतकर आए तो उन्हें आशा थी कि उन्हें कुछ न कुछ जरूर बनाया जाएगा। जैसे राजेंद्र राणा ने कहा कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री धूमल को हराया। अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है। उन्हें भरोसा भी दिलाया गया है कि वक्त आएगा और उन्हें स्थान दिया जाएगा। इससे कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी। तस्वीर जल्द साफ होगी।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री अनिल कुमार के प्रयास से संत रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मां-बेटे की धारदार हथियार से हत्या, घर में खून से लथपथ मिला शववरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  Ahmedabad Plane Crash- ‘किसी के बचने की उम्मीद नहीं’

Read More »