कॉमेडी के नाम पर अश्लीलता पर भड़के राकेश टिकैत

मुजफ्फरनगर। कॉमेडी के नाम पर आज टीवी शो और फिल्मों में अश्लीलता और असमाजिकता की सारी हदें पार की जा रही हैं। ऐसे ही एक शो में अश्लीलता की पराकाष्ठा होने को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है। इन्फ्लूएंसर समय रैना का कॉमेडी शो इंडियाज गोट लेटेंट के शो में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया द्वारा माता पिता को लेकर किये गये भद्दे मजाक को लेकर देश में नाराजगी सामने आ रही है। इसको लेकर कार्यवाही की मांग उठ रही है। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे समाज का अपमान और देश की संस्कृति व सभ्यता के खिलाफ बताते हुए शो पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा कि संस्कृति की बात करने वाले पीएम मोदी की सरकार इस देश को आखिर किस दिशा में ले जाने का काम कर रही है।

बता दें कि समय रैना द्वारा देश की अव्यक्त और छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए एक कॉमेडी शो इंडियाज गोट लेटेंट पेश किया जा रहा है। इसमें कॉमेडी के नाम पर जो कंटेंट पेश किया जा रहा है, वो पूरी तरह से अश्लीला और फूहड़ता का पर्याय बन रहा है। इसी शो के एक एपिसोड दौरान समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया, अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी हाल में ही एक साथ टीवी पर नजर आये थे। इसी एपिसोड के दौरान वहां पर मौजूद एक कंटेंस्टेंट से रणवीर बेहद भद्दा और असामाजिक सवाल पूछते हैं, ‘क्या आप पूरी जिंदगी माता-पिता को पूरी लाइफ सेक्स करते हुए देखना पसंद करेंगे या उन्हें जॉइन करोगे, इनमें से एक को चुन लो.’ यूट्यूबर के तौर पर फेमस होने वाले रणवीर इलाहाबादिया पैरेंट्स को लेकर दिए अपने इस विवादित बयान के बाद खासा ट्रोल हुए और पूरे देश में उनकी इस कॉमेडी को लेकर बवाल मचा हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  इंदौर में सूरत कांड, उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने नामांकन वापस लिया


इसी को लेकर भाकियू नेता राकेश टिकैत ने भी कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अपनी फेसबुक वॉल से पोस्ट करते हुए ऐसे शो के आयोजन को मंजूरी दिये जाने पर मोदी सरकार पर सवाल उठाये हैं। उन्होंने अपने टिप्पणी में कहा कि मजाक की भी एक हद होती है और मनोरंजन का प्रसारण भी नियमों के दायरे में बंधा हुआ है, लेकिन आज देश में मनोरंजन और मजाक के नाम पर बड़े पैमाने पर अश्लीलता परोसी जा रही है। इसके साथ ही कॉमेडी शो के नाम पर जिस तरह से देश में अश्लीलता और फूहडता का खेल चल रहा है, क्या सरकार इन सबसे अनभिज्ञ है? उन्होंने इसके लिए सरकार की व्यवस्था और कार्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों को मंजूरी देकर आखिर मोदी सरकार कैसा भारत बनाने में लगी हुई है। उन्होंने शो के आयोजकों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इनको ना तो किसान का कोई ख्याल है और ना ही भारतीय संस्कृति, सभ्यता एवं सामाजिक संस्कारों से इनको कोई लेना देना है। उन्होंने कहा कि कॉमेडी के बहाने देश का, समाज का और माता-पिता जैसे पवित्र रिश्ते का अपमान करने वाले ऐसे लोगों को प्रधानमंत्री अवार्ड प्रदान कर सम्मानित करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  मशहूर भारतीय निशानेबाजी कोच जसपाल राणा का निधन, पीएम ने जताया शोक

उन्होंने सख्त नाराजगी के साथ कहा कि ऐसे लोगों को अवार्ड देने के बजाये इनके खिलाफ भारतीय संस्कृति और समाज को शर्मशार करने के कार्य पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान के सम्मान के साथ साथ यह लड़ाई भारत की सभ्यता, संस्कार और संस्कृति को बचाने के लिए भी हम मिलकर लड़ने का काम करेंगे। उन्होंने समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। बता दें कि आरोपी यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को एक प्रोग्राम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया था। इसी की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भी आज मीडिया को इस सम्बंध में बताया कि शो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है। इस शो को लेकर राहुल एशवर एडवोकेट ने पुलिस आयुक्त मुंबई को शिकायत की और उनकी शिकायत पर पुलिस ने शो के आयोजक समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया तथा शो के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज कर ली है। 

इसे भी पढ़ें:  Ahmedabad Plane Crash- 'किसी के बचने की उम्मीद नहीं’ - पुलिस कमिश्नर, फ्लाइट में थे 242 लोग सवार

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कांवड़ यात्रा में गुड्डू, मुन्ना, छोटू और फत्ते की सियासी एंट्रीआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12 रुपये

Read More »