पाकिस्तान से जंग के आसार-बुधवार को होगी सिविल डिफेंस एक्सरसाइज

मुजफ्फरनगर। पहलगाम हमले के बाद पडौसी देश पाकिस्तान के साथ बढ़ रही तल्खी के बीच ही अब केन्द्र सरकार ने हर नागरिक को जंग जैसे माहौल के लिए तैयार करने का मन बनाया है। केन्द्र सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से देश के 244 सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट में मॉक ड्रिल करने के निर्देश जारी किये हैं। पूरे देश में सात मई को एक साथ इन जिलों में मॉक ड्रिल होगी, जिसमें नागरिकों को जंग जैसे हालातों के लिए तैयार किया जायेगा। साथ ही जिलों में इमरजेंसी सायरन लगाकर नागरिकों के इनकी आवाज की पहचान कराई जायेगी। इसके लिए यूपी के सभी जिलों में बुधवार को मॉक ड्रिल के आदेश शासन ने जारी किये हैं। मुजफ्फरनगर में भी इसकी तैयारी पुलिस प्रशासन द्वारा शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  राणा हाउस पर छापाः शाहनवाज और नूर सलीम को समन भेजेगी ईडी

पाकिस्तान के साथ जंग जैसे हालात बन रहे हैं। ऐसे में देश में नागरिकों को भी इसके लिए तैयार किया जा रहा है। लड़ाई होने पर देश पर दुश्मन देश के हमले की संभावनाओं को देखते हुए यह तैयारी की जा रही है। इसमें गृह मंत्रालय की ओर से सभी राज्यों को दिशा निर्देश भेजे गये हैं। इनमें सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट में मॉक ड्रिल सात मई को सुबह से आयोजित कराकर नागरिकों को प्रशिक्षित और जागरुक करने के लिए कहा गया है। इसमें उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर सहित 19 जनपद शामिल हैं, जो गृह मंत्रालय द्वारा सिविल डिफंेस के लिए तीन श्रेणियों में विभाजित किये गये हैं। इसके लिए यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि सात मई को यूपी के सभी 75 जनपदों में मॉक ड्रिल कराई जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  खाई में गिरी ऑल्टो कार, चार की दर्दनाक मौत

शासन के द्वारा राज्य के सभी जिलों को इस अभ्यास में भाग लेने का निर्देश दिया है, जिसमें ब्लैकआउट, हवाई हमले के सायरन और निकासी प्रक्रियाओं जैसे यु(कालीन परिदृश्यों का अनुकरण करते हुए लोगों को जागरुक किया जायेगा। इसके लिए पुलिस लाइन मैदान में मॉक ड्रिल की तैयारी की जा रही है। यहां पर स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करना और उन्हें संगठित करना, ब्लैकआउट और निकासी अभ्यास आयोजित करना, होम गार्ड, एनसीसी, एनएसएस, एनवाईकेएस, पुलिस और स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय का प्रबंधन करना, सार्वजनिक जागरूकता अभियान चलाना और आश्रय योजना बनाना, जैसे कार्यों की जानकारी दी जायेगी। 

इसे भी पढ़ें:  8.56 करोड़ रुपये से वर्ल्ड क्लास बनेगा मुजफ्फरनगर स्पोर्ट्स स्टेडियमः कपिल देव
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *