नई दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक यात्री की पीट पीटकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त बागपत यूपी निवासी पंकज धामा के रूप में हुई है।
दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए विवाद में एक यात्री की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बागपत, उत्तर प्रदेश निवासी पंकज धामा के रूप में हुई है। घटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर योग एक्सप्रेस ट्रेन में उस समय हुई जब यात्री ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंकज धामा योग एक्सप्रेस ट्रेन में जनरल डिब्बे में चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तभी कुछ अन्य यात्रियों के साथ उसका विवाद हो गया, यात्रियों के बीच भारी धक्का-मुक्की शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि अन्य यात्रियों ने पंकज पर लातों और घूंसों से बेरहमी से हमला कर दिया। इस हमले के दौरान पंकज अचेत होकर गिर पड़ा। घटना के समय प्लेटफार्म पर मौजूद रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) के एक सिपाही ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। घायल पंकज धामा को तुरंत नजदीकी जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रेलवे पुलिस ने तत्काल हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, साथ ही घटना के दौरान बनाए गए वीडियो की भी जांच की जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और पीडीए वर्ग पर अत्याचार बढ़ेः राम आसरे विश्वकर्मा
सपा नेता ने कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी नीतियों पर कार्य कर रही है, जिससे किसान, मजदूर, गरीब और युवा वर्ग प्रभावित हुआ





