सार्वजनिक स्थान पर अश्लील डांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

खतौली सोशल मीडिया पर सार्वजनिक स्थान पर अश्लील डांस का वीडियो बनाकर वायरल करना एक युवक को महंगा पड़ गया। खतौली पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत जारी प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक लड़कियों के सामने सार्वजनिक स्थान पर अश्लील डांस करता दिखाई दे रहा था। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान रोबिन पुत्र संजय निवासी ग्राम मखेड़ी, थाना रतनपुरी, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के अंतर्गत चालान किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी की कार्रवाई में महिला उपनिरीक्षक खुशबू कुमारी, उपनिरीक्षक रजत सिंह, हेड कांस्टेबल धनेश नागर तथा कांस्टेबल हेमंत चौधरी शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर अशोभनीय गतिविधियां कर उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  गोलमाल: गंग नहर किनारे कूड़े में मिलीं लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयां
Share This Article