गंगा स्नान से लौटते श्रद्धालुओं के बीच चली गोलियां, तीन घायल

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगनहर पटरी पर कम्हेड़ा पुल के पास मामूली विवाद में फायरिंग, पुलिस का दावा-दोनों पक्षों में पहले भी हुआ था झगड़ा, आरोपियों की तलाश जारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा स्नान से लौट रहे श्रद्धालुओं के बीच बुधवार तड़के हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली बात पर शुरू हुआ झगड़ा गोलीबारी में बदल गया, जिसमें तीन श्रद्धालु गोली लगने से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना बुधवार तड़के करीब तीन बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मंगलौर क्षेत्र से श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा का गंगा स्नान करने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गंगनहर पटरी पर कम्हेड़ा पुल के पास ट्रैक्टर की साइड लगने को लेकर दो समूहों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में मोहम्मदपुर जट थाना मंगलौर (उत्तराखंड) निवासी दीपांशु पुत्र गोपाल, आर्यन पुत्र संजीव और विजय पुत्र देवराज को गोली लगी। तीनों के पैरों में गोली लगने की सूचना है। वहीं, इसी दौरान हुए हंगामे में अमित पुत्र संजीव को सिर में गंभीर चोट आई। सभी घायलों को पुलिस ने तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुरकाजी थाने के एसएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि झगड़े में शामिल दोनों पक्षों के बीच इससे पहले भोपा थाना क्षेत्र के निरगाजनी झाल पर भी विवाद हुआ था। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या पुरानी रंजिश के चलते यह फायरिंग हुई या यह केवल अचानक हुए विवाद का परिणाम है। घटना के बाद पुरकाजी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फायरिंग की घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने एहतियातन गंगनहर पटरी और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है। अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  जवाहर नवोदय विद्यालय से 9वीं का छात्र लापता, महिलाओं ने किया हंगामा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  जवाहर नवोदय विद्यालय से 9वीं का छात्र लापता, महिलाओं ने किया हंगामास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पांच बार से सभासद भाजपा नेता बिजेन्द्र पाल का निधनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  जिलाधिकारी के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर मांगी

Read More »