एटीएम से रुपये निकालने आई पत्नी की हत्या कर युवक ने सगे भाई को मारी गोली, हालत गंभीर

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद में बैंक के एटीएम में रुपये निकालने आई महिला की उसके पति ने गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपने घर जा कर सगे भाई को भी गोली मार दी। गंभीर हालत में भाई को अस्पताल भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी पति फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। सहारनपुर नगर के मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय महंदी निवासी जफरा परवीन ;30द्ध की पांच साल पहले देहात कोतवाली क्षेत्र की वर्तमान कॉलोनी निवासी जीशान से शादी हुई थी। बताया जाता है कि एक महीने से जीशान और जाफरा के बीच मनमुटाव था जिसके चलते जाफरा अपने मायके में रह रही थी।

इसे भी पढ़ें:  UP TET की जनवरी परीक्षा रद्द, मई में हो सकता है आयोजन, TGT-PGT भर्ती पर बड़ा अपडेट

 

मंगलवार सुबह करीब आठ बजे जीशान अपनी ससुराल आया और जाफरा को पैसे निकालने के लिए रायवाला मार्केट स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर ले गया। जाफरा एटीएम से रुपये निकाल रही थी कि जीशान ने उसे गोली मार दी और फरार हो गया।

इसके बाद जीशान अपने घर पहुंचा और अपने सगे भाई रिहान सि(की को भी गोली मार दी। गोली उसकी गर्दन में लगी। रिहान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से हायर सेंटर भेजा गया है। मंडी इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जीशान की तलाश कर रही है। उसकी लोकेशन हरियाणा में मिली है। उन्होंने बताया कि संभवत रिहान और जाफरा के बीच अवैध संबंध थे। शायद इसी कारण वारदात को अंजाम दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  जैन समाज ने सांसद हरेंद्र मलिक को दिया मांग पत्र
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *