मूलचंद रिसोर्ट पर आचार्य कैलाशानंद का मंगल आगमन

मुजफ्फरनगर। दिल्ली देहरादून हाईवे मेरठ रोड पर स्थित मूलचंद रिसोर्ट ने हाल ही में अपनी सेवा के 22 साल का सफर पूर्ण किया। इस अवसर पर बीती रात महामंडलेश्वर आचार्य कैलाशानंद महाराज का मंगल आगमन होने के कारण मूलचंद परिवार आध्यात्मिक ऊर्जा से उत्साहित नजर आया।

श्री श्री 1008 निरंजन अखाड़ा के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज बीती रात मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट पर पहुंचे। यहां पर रिसोर्ट के मालिक दीप अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल और ममता अग्रवाल ने परिवारजनों के साथ स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के मंगल प्रवेश पर उनका अभिनंदन, स्वागत और सत्कार किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल भी मौजूद रहे।

गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए काम कर रही भाजपा नेत्री एवं रिसोर्ट स्वामी ममता अग्रवाल ने बताया कि मूलचंद रिसोर्ट आवास पर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज का सपरिवार आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कहा कि उनका मार्गदर्शन में जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करते हुए हमें आध्यात्मिक विकास की ओर ले जाता है। उनकी शिक्षाएं हमें प्रेम, करुणा और सहानुभूति के महत्व को समझने में मदद के साथ एक बेहतर इंसान बनने की सीख देती हैं।

ममता अग्रवाल ने कहा कि प्रातः स्मरणीय आचार्य श्री कैलाशानंद के दिव्य दर्शन और पावन सान्निध्य का सौभाग्य प्राप्त होने से आस्था का संचार हुआ। उनके आलोकमयी मुखमंडल से प्रसारित आध्यात्मिक ऊर्जा और ज्ञानवर्षा ने मन, मस्तिष्क और आत्मा को गहराई तक स्पर्श किया। महाराज श्री के साथ हुई यह प्रेरणादायी भेंट न केवल एक आध्यात्मिक अनुभव थी, बल्कि जीवन को एक नई दिशा देने वाली सीखों से परिपूर्ण भी रही। उनकी वाणी में छुपे गूढ़ तत्वज्ञान, संतुलित जीवन के सूत्र और सनातन संस्कृति के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय है। ऐसे दिव्य संत के दर्शन का यह शुभ अवसर हम और हमारे पूर्ण मूलचंद परिवार को सदैव स्मरणीय रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  मतांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर के भतीजे के अवैध मकान पर चला बुलडोजर, 10 संपत्तियां चिह्नित

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  बिराल में बिजली विभाग की टीम पर हमला, श्रम् को बंधक बनाने की कोशिशस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-खालापार में पुलिस ने रोके कूड़ा वाहनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  ईओ प्रज्ञा सिंह ने किया कांवड़ शिविर का निरीक्षण,

Read More »