युवा पीढ़ी को नशाखोरी से बचाने को चलेगा अभियानः नरेन्द्र बहादुर

मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में उनके कार्यालय पर एनकार्ड की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अवैध मादक पदार्थाे की रोकथाम एवं नशा मुक्त भारत अभियान को सफल किए जाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा आबकारी विभाग को निर्देशित किया गया है कि अवैध रूप से तस्करी की जा रही अन्य प्रान्तों से देशी व अंग्रेजी शराब की रोकथाम एंव अवैध कच्ची शराब की रोकथाम के लिए सतर्क निगरानी की जाए। औषधि निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि नशे मे प्रयोग की जाने वाली औषधियांे के अतिरिक्त भी प्रतिबन्धित दवाओ की बिक्री बिना डॉक्टर के परामर्श सिल्प के न कि जाए एवं मेडिकल स्टोर/औषधि प्रतिष्ठानों का नियमित रूप से निरीक्षण करने के लिए कार्यवाही होती रहे। समाज कल्याण विभाग को नशा मुक्त भारत अभियान के दृष्टिगत नशा मुक्ति जागरुता कार्यक्रम शिक्षा विभाग के अधिकारियों के सहयोग से स्कूलों व कालेजों में चलाने और नशे के दुरुपयोग को रोकने के लिए अल्प आयु के बच्चों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करने के लिए भी एक अभियान चलाया जाए, जिससे मादक पदार्थ के सेवन से होने वाले दुष्परिणाम से बच्चों को जागरुक किए जाने के संबंध में सहायता मिल सके।

एडीएम प्रशासन के द्वारा स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि जनपद में नशा मुक्ति केंदों जो वर्तमान में संचालित हैं, को सूचीबद्ध करते हुए नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण कर अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए। पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया कि जनपद में ऐसे माफियाओं को चिन्हित किया जाए जो अवैध मादक पदार्थ के व्यापार में संलिप्त हैं तथा इन पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाए। बैठक में मुख्य रूप से एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह के अलावा, सत्यनारायण प्रजापत पुलिस अधीक्षक नगर, राकेश बहादुर सिंह जिला आबकारी अधिकारी, डा. प्रशान्त कुमार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पवन कुमार शाक्य औषधि निरीक्षक, नितिन कुमार मलिक उप प्रधानाचार्य राजकीय इन्टर कालेज, नीना त्यागी बाल संरक्षण अधिकारी जिला प्रोबेशन विभाग, सै. बाकर मेंहदी वरिष्ठ सहायक समाज कल्याण विभाग, उप निरीक्षक मोरध्वज एएनटीएफ, उप निरीक्षक सत्यनारायण प्रभारी एन्टी नारकोटिक्स सैल आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शिव चौक पर बारिश के बीच टीम लेकर उतरी ईओ प्रज्ञा

Also Read This

गर्भवती विवाहिता की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया दहेज उत्पीड़न व जहर देने का आरोप

खतौली। गर्भवती विवाहिता की उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और मांग पूरी न होने पर जहर देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के साथ परिजन शनिवार को थाना खतौली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिजनों के अनुसार, मृतका शालू की शादी वर्ष 2024 में अंकुर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शालू का उत्पीड़न किया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि मांग पूरी न होने पर उसे कथित रूप से जहर दे दिया गया। इसे भी

Read More »

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाईः मीरापुर का अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, दो अस्पतालों को नोटिस जारी

पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. विपिन कुमार द्वारा तत्काल प्रभाव से सेंटर को सील कर दिया गया

Read More »

भीषण गर्मी में गांधी कॉलोनी समेत कई इलाकों की बिजली गुल, बंद मिला बिजलीघर

सुबह सात बजे से आपूर्ति ठप, फॉल्ट के बाद घंटों नहीं मिला कोई कर्मचारी, आक्रोशित लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर जताया विरोध मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार के बाद शनिवार को भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के गांधी कॉलोनी, बचन सिंह कॉलोनी, अंकित विहार और पचेंडा रोड क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया। सुबह करीब सात बजे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ता गया। इसे भी पढ़ें:  किसानों को खांडसारी इकाईयों से भी नहीं मिलेगा नकद भुगतान जानकारी

Read More »