भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल ने रोशन की गरीबों की दीपावली

मुजफ्फरनगर। जिले के प्रतिष्ठित उद्यमी परिवार से नाता रखने वाली भाजपा नेत्री और समाज सेविका ममता अग्रवाल ने हर बार की भांति इस बार भी पंच पर्व दीपोत्सव के अवसर पर समाज को त्योहार का असली संदेश देते हुए उनको जरूरमंद लोगों के साथ पर्व मनाने के लिए प्रेरित किया। ममता अग्रवाल द्वारा जहां शहर की मलिन बस्ती में पहुंचकर अपनी टीम के साथ गरीबों को दीपावली पर प्यार और उपहार बांटते हुए गरीबों की दीपावली को भी रोशन करने का प्रयास किया तो वहीं उनके द्वारा प्राईमरी स्कूल में पहुंचकर बच्चों के साथ दीये जलाकर, मिठाई खिलाकर और उपहार देकर दीपावली के पर्व के उद्देश्य को सार्थकता प्रदान करने का काम किया।

मूलचंद रिसोर्ट की डायरेक्टर और समाज सेविका ममता अग्रवाल गैर सरकारी संगठन खुशी हर पल चलाती हैं। वो अपने इस एनजीओ के माध्यम से पिछले कई वर्षों से गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए काम कर रही है। इसके लिए उनके द्वारा प्राईमरी विद्यालय में बच्चों को शिक्षित करने के लिए हमेशा ही सहयोग प्रदान किया जाता रहा है। वहीं बच्चों को शिक्षा के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए उनके द्वारा तीन शिक्षिकाओं को भी रखा हुआ है। साथ ही वो हर त्योहार और पर्व तथा अन्य कार्यक्रम इन बच्चों के साथ मनाती नजर आती हैं। इस दीपावली पर भी ममता अग्रवाल ने रुड़की रोड स्थित मलिन बस्ती में पहुंचकर गरीबों की दीपावली को रोशन करने का काम किया। उन्होंने यहां पर महिलाओं और बच्चों के साथ दीपावली का उत्सव हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। इन महिलाओं को दीपक और भगवान गणेश व लक्ष्मी जी की मूर्तियां भेंट की। मिठाई के साथ ही उपहार भी बांटे। वो घर घर जाकर सभी से मिलीं और दीपावली की बधाई दी।

इसे भी पढ़ें:  सीधी बात-25 जून के बाद प्रदूषण मिला तो किसान करेंगे बड़ा आंदोलन


इस अवसर पर ममता अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा ही समाजिक उत्थान का रास्ता खोलती है। हमारा प्रयास यही है कि सभी को शिक्षा का अवसर मिले। इसके लिए वो कई वर्षों से इस मलिन बस्ती में आकर यहां के परिवारों के बच्चों और खासकर लड़कियों की शिक्षा के लिए काम कर रही हैं, क्योंकि एक लड़की दो परिवारों को संवारने का काम करती है। लड़की शिक्षित होगी तो वो अपनी मायका और ससुराल दोनों को संवारने में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हो सकेगी। ममता अग्रवाल ने बताया कि इस मलिन बस्ती के बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए वो लगातार प्रयासरत हैं। मलिन बस्तियों से बच्चों को निकालकर स्कूलों में भिजवाने के लिए वो एक सामाजिक सेतु बनकर कार्य कर रही हैं। मलिन बस्ती में ही उनके द्वारा एक विद्यालय चलवाया है। इसका पूरा खर्च वो स्वयं अपनी टीम के साथ मिलकर वहन कर रही हैं। उन्होंने दर्जनों परिवारों को दीपावली के उपलक्ष में मिठाई वितरित की और सभी से आग्रह किया कि बच्चों को स्कूल जरूर भेजें। उनके साथ इस अवसर पर उनकी सहयोगी के रूप में लवली अरोरा और अन्य लोग भी उपस्थित रहे। 

इसे भी पढ़ें:  नंदी पर खाद्य विभाग का छापा, पनीर और घेवर का नमूना लेकर जांच को भेजा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  किसान लाॅकडाउन-मुजफ्फरनगर में हाईवे रहा जामस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है। स्थिति को

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  नई किराया नियमावली पर पालिका के किरायेदार व्यापारियों में बिखराववरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  सीधी बात-25 जून के बाद प्रदूषण मिला तो किसान

Read More »