भारतीय किसान यूनियन टिकैत में दर्जनों किसान शामिल

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन जिला कार्यालय महावीर चौक मुजफ्फरनगर पर जिला अध्यक्ष चौधरी नवीन राठी के द्वारा किसान मजदूर एकता यूनियन के दर्जनों पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) में आस्था व्यक्त करने पर सदस्यता ग्रहण कराई।

जब से दिल्ली में किसान आंदोलन सफल हुआ तब से किसान संगठनों के नवनिर्माण की एक होड़ सी लगी है और इस होड़ में जिला मुजफ्फरनगर अग्रणी है जबकि किसानो की बात करने वाले चुनिंदा संगठन है ज्यों त्यों करके हर संगठन में पदाधिकारी बनने के नाम पर बहुत से लोग शामिल भी हो जाते हैं लेकिन जब गहराई में पहुंचते हैं तब एहसास होता है और फिर अपने लिए जमीन तलाशने लगते हैं उसी के अनुसार आज किसान मजदूर एकता यूनियन से जावेद खान व मुकेश कटारिया सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयों द्वारा भारतीय किसान यूनियन टिकैत में आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की गई

इसे भी पढ़ें:  RAMLEELA-राजा राम चन्द्र का हुआ राजतिलक, अयोध्या में मनी दिवाली

इस अवसर पर चौधरी नवीन राठी ने फूल मालाओं से स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत में शामिल होने पर सभी भाइयों का तहे दिल से स्वागत है और संगठन को भी इससे बल मिलेगा उन्होंने सभी को आश्वस्त कराया कि नाजायज रूप से किसी का भी उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा इस अवसर पर शामिल होने वालों में शरीफ पहलवान शाहनवाज नसीम अहमद इस्लाम अहमद सोहित शेरपुर जाकिर सोमपाल विक्की शकील खान मनोज सत्यम मोनू व अंकुर राठी सुमित चौधरी हैप्पी बालियान मनीष अहलावत हेमेंद्र चौधरी व साजिद कुरैशी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शेरनगर मंदिर पर हिंदू संगठनों के नेताओं का धरना, गौरव स्वरूप ने पहुंचकर दिया साथ
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *