मुजफ्फरनगर में हवाला कांड-24.50 लाख रुपये के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में हवाला कारोबार से जुड़ा एक बड़ा खुलासा सामने आया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 24 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। यह रकम हवाला के ज़रिये अवैध रूप से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाई जा रही थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि कुछ लोग बड़ी मात्रा में हवाला का पैसा लेकर क्षेत्र में आ रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया और तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में नकद रकम बरामद की गई।

इसे भी पढ़ें:  कानपुर VIP रोड पर रईसजादे का कहर, लैंबॉर्गिनी से कई को रौंदा, शिवम मिश्रा हिरासत

पूछताछ जारी, आयकर विभाग को सूचना

पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह मामला हवाला ट्रांजेक्शन का प्रतीत हो रहा है। इस संबंध में आयकर विभाग को भी सूचना दे दी गई है ताकि इस रकम के स्रोत और उपयोग के बारे में गहराई से जांच की जा सके। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमारी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही की और दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 24 लाख 50 हजार रुपये बरामद हुए हैं। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और आयकर विभाग को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कड़ियों को जोड़ने में लगी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह पैसा कहां से आया था और किसको पहुंचाया जाना था। यदि मामला हवाला से जुड़ा पाया जाता है, तो इसमें मनी लॉन्ड्रिंग और आयकर चोरी की धाराओं में भी कार्यवाही की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें:  एमडीए की बड़ी पहल-शहर में दिखेगी लखनऊ की झलक
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *