MUZAFFARNAGAR-कोर्ट के आदेश पर हुआ एसडी मार्किट का सर्वे

मुजफ्फरनगर। शहर के बीचों-बीच स्थित एसडी काॅलेज मार्किट के प्रकरण का जिन्न फिर से बोतल से बाहर आने लगा है। ठण्डे बस्ते में चले गये इस गरम मामले में नई ताजगी के रूप में पालिका प्रशासन के द्वारा भूमि की पैमाइश का काम गुपचुप तरीके से करा लिया गया है। इसके लिए मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार करते हुए कोर्ट में साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत करने की तैयारी जिला प्रशासन ने कर ली है। आज पालिका के कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी ने मेरठ से आई विशेषज्ञ टीम के सदस्यों के साथ एसडी मार्किट पहुंचकर गोपनीय तरीके से सर्वे का कार्य पूर्ण करा लिया है। व्यापारियों को इसकी भनक भी नहीं लगने दी गई। इसके साथ ही पालिका प्रशासन अब एसडी मार्किट की मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार कर प्रशासनिक कमेटी को सौंपने की तैयारी में है।

बता दें कि साल 2022 के अंतिम दिनों में शहर के शिव चौक के समीप स्थित करीब पांच हजार रोड़ रुपये की संपत्ति एसडी काॅलेज मार्किट पर अवैध निर्माण और अवैध कब्जे को लेकर भारी हलचल मची थी। इस प्रकरण में शिकायत मिलने के बाद तत्कालीन जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह द्वारा जांच कमेटी का गठन जांच कराई गई, जिसमें करीब 70 साल से एसडी काॅलेज एसोसिएशन के द्वारा सरकारी भूमि का अवैध प्रयोग करने का दोष साबित हुआ। इसके बाद इस मामले में प्रशासनिक स्तर पर की गई कार्यवाही के कारण भारी हंगामा खड़ा हो गया था। इसी बीच जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह का तबादला हो जाने के बाद मामला ठण्डे बस्ते में चला गया और एसडी काॅलेज एसोसिएशन ने हाईकोर्ट जाकर पालिका के नोटिस के खिलाफ स्टे आदेश प्राप्त कर लिया था।

इसके साथ ही यह मामला स्थानीय स्तर पर सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट नम्बर-1 के न्यायालय में भी सनातन धर्म काॅलेज एसोसिएशन बनाम उत्तर प्रदेश सरकार के अन्तर्गत वाद संख्या 192/2023 के अन्तर्गत विचाराधीन है। इसी कड़ी में एसडीएम सदर परमानंद झा ने कोर्ट में चल रहे उक्त केस को लेकर एसडी काॅलेज मार्किट का सर्वे कराते हुए नगरपालिका परिषद् से मूल्यांकन रिपोर्ट मांगी है। एसडीएम सदर ने 11 फरवरी को पालिका प्रशासन के लिए जारी किये गये आदेश में जल्द से जल्द मार्किट का सर्वे कराकर रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

इसे भी पढ़ें:  भैयादूज लेकर पानीपत जा रहे मीरापुर के युवक की हादसे में मौत

बुधवार को इसके लिए पालिका के कार्यवाहक ईओ अखंड प्रताप सिंह ;सहायक अभियंता निर्माणद्ध एसडी मािर्कट पहुंचे। उनके साथ मेरठ जनपद से आई विशेषज्ञ टीम के सदस्य भी मौजूद रहे। उन्होंने एसडी मार्किट का सर्वे का कार्य पूर्ण कराया। इस दौरान टीम को देखकर मौके पर एसडी काॅलेज मार्किट के व्यापारी एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल नामदेव भी आ गये थे। व्यापारियों के पूर्व के विरोध को देखते हुए पालिका प्रशासन ने इस बार एसडी मार्किट का सर्वे कराये जाने के लिए बेहद सतर्कता बरती और किसी को कानों-कान खबर नहीं होने दी। गुपचुप तरीके से यह सर्वे का काम पूरा किया गया। कार्यवाहक ईओ अखंड प्रताप ने बताया कि एसडीएम सदर के द्वारा कोर्ट के आदेश पर एसडी मार्किट का सर्वे कराकर मूल्यांकन रिपोर्ट मांगी गयी है। सर्वे का कार्य नगरपालिका परिषद् को कराने के लिए जिम्मेदारी दी गयी है, जबकि मूल्यांकन रिपोर्ट इस प्रकरण में गठित की गयी कमेटी के अधिकारी, जिसमें लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, वो स्वयं और तहसीलदार सदर शामिल हैं के द्वारा तैयारी की जानी है। मूल्यांकन रिपोर्ट के लिए मार्किट का भौतिक सर्वे होने आवश्यकता था। पूर्व में जनवरी 2023 और इसके बाद दो बार पालिका स्तर से सर्वे कराने का प्रयास किया गया था, लेकिन व्यापारियों के विरोध के कारण यह पूरा नहीं किया जा सका। उन्होंने बताया कि नजूल की उक्त भूमि दो खसरा नम्बरों में अंकित है और करीब 1900 वर्ग मीटर में बने विद्यालय को छोड़कर शेष भूमि का सर्वे करने के आदेश दिये गये हैं। इसमें मार्किट में कवर्ड और अनकवर्ड एरिया के साथ ही व्यवसायिक भवन का सर्वे किया गया है। आज मेरठ से आई विशेषज्ञ टीम के साथ उनके द्वारा मौके पर जाकर मार्किट का सर्वे कराने का कार्य पूर्ण कर लिया है। अब जल्द ही रिपोर्ट सौंप दी जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-खतौली चेयरमैन शाहनवाज लालू को राहत

उधर न्यू एसडी काॅलेज मार्किट एसोसिएशन के प्रधान अनिल नामदेव ने बताया कि बुधवार को दोपहर के समय पालिका के अधिकारी कुछ लोगों की टीम के साथ मार्किट में आये थे, उनके द्वारा बताया गया कि मार्किट में पालिका के द्वारा सड़क और नाली का निर्माण कार्य कराया जाना है। इसके लिए टीम यहां का नक्शा बना रही है। उन्होंने इस बात पर रोष जताया कि अधिकारी द्वारा उनको गुमराह किया गया है। उनको पता चला है कि एसडी मार्किट एसोसिएशन के प्रकरण में यह सर्वे कराया गया है। नामदेव ने बताया कि पहले भी दो बार मार्किट का सर्वे कराये जाने का प्रयास पालिका ने प्रशासन के साथ मिलकर किया गया था, जिसका विरोध किया गया और सर्वे रुक गया था। वो इस मामले में व्यापारियों के साथ मीटिंग करेंगे।

प्रशासन की जांच में साबित हुआ है अवैध कब्जा

मुजफ्फरनगर। तत्कालीन डीएम चंद्रभूषण सिंह को शिकायत मिली थी कि एसडी काॅलेज की सरकारी जमीन पर बिल्ड़िंग तोड़कर एसडी मार्केट बनाई गई है। इसके अलावा नगर पालिका से कालेज के खेल के मैदान के लिए तीस साल की लीज पर ली गई जमीन पर झांसी की रानी मार्केट बना दी गई। लीज का समय 1982 में पूरा हो चुका है। दोनों ही जमीनों के आवंटन में यह शर्त है कि इनका प्रयोग केवल शिक्षा के लिए होगा, व्यवसायिक प्रयोग नहीं हो सकता। सरकार की इन जमीनों पर एसडी काॅलेज एसोसिएशन ने लगभग 2500 दुकानें बना ली है। डीएम ने नगर पालिका के ईओ, तहसीलदार सदर और डीआईओएस से इस संबंध में जांच रिपोर्ट मांगी थी।

इसे भी पढ़ें:  एसपी एन.पी. सिंह ने देर रात थानाभवन में किया पैदल भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा और थाने का आकस्मिक निरीक्षण

नोडल अधिकारी बनाये गये तहसीलदार सदर ने रिपोर्ट दी थी कि एसडी काॅलेज को 0.440 हेक्टेयर जमीन शैक्षणिक कार्यों के लिए दी गई थी। जमीन का व्यवसायिक प्रयोग नहीं करने की शर्त लगाई गई थी। डीआईओएस ने रिपोर्ट दी है कि एसोसिएशन ने काॅलेज की बिल्डिंग तोड़ने से पहले कोई अनुमति नहीं ली है। जमीन केवल शिक्षा के प्रयोग के लिए है। निवर्तमान ईओ नगर पालिका हेमराज ने रिपोर्ट दी थी कि 12 मई 1952 को नगर पालिका ने काॅलेज को खेल के मैदान के लिए 30 साल की लीज पर आठ हजार वार्षिक दर से जमीन दी थी। जमीन का किराया कभी जमा नहीं किया गया। 1982 में लीज खत्म हो गई। शर्तों में साफ है कि जमीन का व्यवसायिक प्रयोग नहीं हो सकता। लीज पूरी होने के बाद जमीन स्वतः ही पालिका में निहित मानी जाएगी। इसके बाद डीएम के निर्देश पर पालिका ईओ ने 27 दिसम्बर 2022 को सनातन धर्म कालेज एसोसिएशन को नजूल की जमीन पर मार्केट बनाने को लेकर नोटिस जारी करते हुए पालिका के स्वामित्व वाली सरकारी जमीन को 70 साल से व्यवसायिक रूप से प्रयोग करने पर करीब 190 करोड़ जमा कराने के लिए नोटिस जारी कर दिया था। 

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-खतौली चेयरमैन शाहनवाज लालू को राहतआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12 रुपये तथा यू2एस के आधार पर

Read More »