संजीव बालियान की काऊ सेंचुरी पर सपा सांसद हरेन्द्र मलिक की नजर, डीएम मांगा ब्यौरा

मुजफ्फरनगर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ;दिशाद्ध की बैठक में जनपद में सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के अन्तर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही इनको समय से पूर्ण कराये जाने पर जोर दिया गया। उन्होंने बैठक में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान द्वारा स्थापित कराई गई काऊ सेंचुरी को लेकर भी डीएम से सीधे सवाल करते हुए पूरा ब्यौरा दिये जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि ये काऊ सेंचुरी किसी की निजी सम्पत्ति है या फिर सरकारी योजना की देर है, हमें भी बताया जाये। इस दौरान सत्ता वालों के सामने ही विपक्षी सांसद हरेन्द्र मलिक ने जनता के लिए किये जा रहे कार्यों को लेकर प्रशासन को भी आईना दिखाने का काम करते हुए कहा कि जनकल्याण सभी की प्राथमिकता है, ऐसे में राजनीतिक स्तर पर भेदभाव को छोड़कर सभी लोगों और सम्पूर्ण क्षेत्र के विकास के लिए ईमानदारी से कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने कई मामलों में अपनी नाराजगी भी जिलाधिकारी के समक्ष रखते हुए अफसरों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि बैठक सकारात्मक रूप से सफल रही है और जनपद में विकास को एक समन्वय के साथ धरातल पर लाने के लिए चर्चा हुई है।

इसे भी पढ़ें:  रोहाना टोल पर कब्जा कर फ्री कराया, अफसर पहुंचे

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ;दिशाद्ध की बैठक प्रत्येक तिमाही पर आयोजित की जाती है। इसमें संसदीय क्षेत्र के सदस्य बैठक की अध्यक्षता करते हैं। आज विकास भवन में दिशा की बैठक में मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्थानीय सांसद हरेन्द्र मलिक रहे। उनकी अध्यक्षता में आयोजित हुई इस बैठक में बिजनौर सीट से सांसद और भाजपा के घटक रालोद के युवा विंग के अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान भी शामिल रहे। इस दौरान बैठक में पहुंचने पर जिलाधिकारी ने दोनों सांसदों का स्वागत किया तो वहीं सीडीओ ने अन्य जन प्रतिनिधियों का बैठक में स्वागत किया। बताया गया कि बैठक के दौरान जनपद में केन्द्र और राज्य सरकारों की चल रही विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान सत्ता वालों के सामने ही विपक्षी सांसद हरेन्द्र मलिक ने जनपद के विकास में भेदभाव की नीति और अफसरों की कार्यप्रणाली को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अपनी शिकायत जिलाधिकारी के समक्ष रखते हुए कहा कि विकास के पैमाने पर बिना भेदभाव के काम होना चाहिए। जनपद में उन क्षेत्रों का भी विकास होना चाहिए, जहां पर कई कई वर्षों से समस्या बनी हुई हैं। बैठक् के दौरान जनप्रतिनिधियों ने जिले में चल रहे विभिन्न विभागों के विकास कार्यों को समय से पूर्ण किये जाने पर जोर दिया।

इसे भी पढ़ें:  TRANSFER-एसएसपी अभिषेक ने दो दरोगाओं से छीना चौकियों का चार्ज

इस दौरान बैठक की अध्यक्षता कर रहे सपा सांसद हरेन्द्र मलिक ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से सीधा सवाल करते हुए पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के गांव तुगलकपुर में संचालित की जा रही काऊ सेंचुरी के निर्माण, संचालन और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर सम्पूर्ण ब्यौरा दिये जाने के लिए कहा है। सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान सांसद हरेन्द्र मलिक इस बात से नजर आये कि यह काऊ सेंचुरी वर्तमान में पूरी तरह से एक निजी सम्पत्ति के रूप में संचालित किये जाने की जानकारी मिल रही है। उन्होंने डीएम से कहा कि हमें ये पता ही नहीं है कि इसका संचालन कौन सा विभाग करा रहे और संचालन के लिए क्या व्यवस्था की गई है। जनपद से किस तरह से बेसहारा गौवंशों को वहां पहंुचाने और रखने का प्रबंध किया गया है। इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों को जानकारी होनी चाहिए। ये किसी व्यक्ति विशेष की सम्पत्ति नहीं बनने दी जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने विभागवार विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा करते हुए दिशा निर्देश भी दिये। सभी अधिकारियों को योजनाओं में भ्रष्टाचार रोकने की सख्त हिदायत दी गई है। बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि दिशा की बैठक योजनाओं में पारदर्शिता लाने और निगरानी करने के लिए आयोजित की जाती है। विभागीय समीक्षा में योजनाओं को समय से पूर्ण करने और विकास कार्यों को बिना भेदभाव सम्पूर्ण क्षेत्र में कराये जाने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि बैठक सकारात्मक वातावरण में विकास पर चर्चा के बीच पूर्ण हुई है। दिशा की बैठक में सपा सांसद हरेंद्र मलिक के अलावा बिजनौर से सांसद रालोद युवा अध्यक्ष चंदन सिंह चौळान, एमएलसी वन्दना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ संदीप भगिया, एडीएम फाइनेंस गजेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप के साथ ही सभी विभागों के विभागाध्यक्ष और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  शामली में लखटकिया अरशद समेत चार बदमाश ढेर, इंस्पेक्टर घायल

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  जांच के डर से डीलर ने रात के अंधेरे में खाद्यान्न को ठिकाने लगवायास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MEERAPUR BY ELECTION-कादिर के कारण मुकदमे में फंसी मुनकाद की बेटीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  शामली में लखटकिया अरशद समेत चार बदमाश ढेर, इंस्पेक्टर

Read More »