बच्ची के हाथों में राम मंदिर की पेंटिंग देख उत्साहित हुए सीएम योगी, और फिर…

मुजफ्फरनगर। एक बच्ची की आस्था और कला ने सूबे के मुखिया को इतना मोहित किया कि वो इस बच्ची की कला प्रतिभा के आकर्षण की ओर खिंचते चले गये। भीड़ के बीच अपनी माता के साथ बैठी इस बच्ची को विशेष आदेश पर मंच तक ले जाया गया और बच्ची ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या के श्रीराम मंदिर की एक कलाकृति जो उसने अपने हाथों से बनाई थी, भेंट की और सीएम का दुलार पाकर मंच से उतर कर चली गई। बच्ची कौन थी न आयोजकों को पता है और न ही मंच पर मौजूद नेता व पदाधिकारी उसके बारे में जान पाये।

यहां पर प्रबुद्ध सम्मेलन के लिए आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब भीड़ के बीच सबसे आगे महिलाओं की कतार में अपने परिजनों के साथ खड़ी एक बच्ची को हाथों में श्रीराम मंदिर की एक पेंटिंग लिए हुए देखा तो वो उत्साहित हो गये। उन्होंने अपने सुरक्षा कर्मियों को मंच पर ही आदेश दिया कि उस बच्ची को मंच पर लाया जाये। इसके बाद बच्ची दर्शक दीर्घा से निकलकर मंच पर पहुंची और अपने हाथों से बनाई श्रीराम मंदिर की एक सुन्दर कलाकृति सीएम योगी को भेंट की तो उन्होंने उसका पूरा अभिनंदन किया और कला प्रतिभा की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बच्ची की सादगी के भी कायल हो गये। बच्ची ने यह कलाकृति सादे पेपर पर बनाई थी। उसको फ्रेम भी नहीं करवाया गया था। गले में बच्ची ने भाजपा का भगवा पटका पहना हुआ था, जिस पर कमल के फूल का निशान भी नजर आ रहा था। इसके साथ ही दक्षिणी गौशाला शामली रोड निवासी श्रवण कुमार सिंघल के पुत्र कक्षा छह के छात्र प्रणव सिंघल ने भी सीएम योगी को उनकी तस्वीर की कलाकृति भेंट की। छात्र के पिता श्रवण सिंघल ने बताया कि उनके बेटे ने दो दिन लगातार मेहनत कर अपने हाथों से यह पेंटिंग बनाई है। प्रणव सीएम को पेंटिंग भेंटकर प्रसन्न दिख रहा था। 

इसे भी पढ़ें:  जैन संतों का चातुर्मास साधना का पावन पर्वः मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

एक और टीएमसी सांसद से मारपीट, काले झंडे दिखाए चोर-चोर के लगे नारे

पश्चिम बंगाल- टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हमले का दावा किया जा रहा है। कल्याण बनर्जी हुगली में कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। टीएमसी का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी पर हमला किया।पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे। दावा किया गया है कि उसी दौरान उन पर हमला हुआ। गौरतलब है कि कल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के साथ

Read More »

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »