पत्नी थी नाराज, मुर्गी फार्म पर पति ने ससुर और साले की कर दी धुनाई

मुजफ्फरनगर। शादी के बाद पत्नी के साथ चल रहे विवाद में रिश्तेदारों ने पंचायत कर समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन इसी बीच कहासुनी बढ़ जाने पर मामला मारपीट तक जा पहुंचा। मुर्गी फार्म पर चल रही आपसी पंचायत में ही दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे से भिड़ गये और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस भी हरकत में आई और आरोपी दामाद तथा उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

शहर के खालापार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मौहल्ला कृष्णापुरी निवासी कमर अब्बास पुत्र रियासत हुसैन ने मंसूरपुर थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उसने अपनी पुत्री नूर जेहरा की शादी 13 अक्टूबर 2024 को गांव जटवाड़ा निवासी अली रजा के साथ की थी। शादी में उसने अपने पुत्री को पूरा दान दहेज दिया था। इसके बावजूद भी ससुराल पक्ष के लोग शादी से खुश नहीं थे और उसकी बेटी को परेशान करते थे, जिसके कारण उसकी बेटी वर्तमान में ससुरालियों से विवाद के चलते अपने मायके में आकर ही रह रही थी। कमर अब्बास ने पुलिस को बताया कि इसी बीच रिश्तेदारों ने आपसी समझौता कराने का प्रयास किया। इसी के तहत गांव संधावली में 16 अपै्रल की देर शाम भी रिश्तेदारों ने मामले में समझौता कराने के लिए पंचायत बुलाई थी। यह मीटिंग संधावली निवासी मौहम्मद अब्बास के मुर्गी फार्म पर हो रही थी।

रात्रि करीब आठ बजे दोनों ही पक्षों के जिम्मेदार लोग और रिश्तेदार आपसी विवाद को समाप्त कराने का प्रयास कर रहे थे कि इसी बीच उनके दामाद अली रजा, जॉन निवासी मंसूरपुर, बबलू निवासी मेरठ और सबलू निवासी संधावली ने अपने पक्ष के 7-8 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उक्त लोगों ने लाठी डंडों और चाकू से कमर अब्बास और उसके पुत्र जिया आलम पर हमला कर दिया। जिया आलम का काफी चोट आई। मारपीट के दौरान ही छत पर खड़े कुछ लोगों ने मोबाइल फोन से वीडियो बना ली, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। वीडियो वायरल होने के बाद मंसूरपुर पुलिस भी हरकत में आई और तहरीर मिलने के बाद आरोपी दामाद अली रजा सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंसूरपुर पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोगों में मारपीट होती दिखाई पड़ रही है। प्रकरण के सम्बंध में पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। 

इसे भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार पर कार्यवाही-आईआईए ने जताया मंत्री कपिल देव का आभार

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MI2C कंपनी के खिलाफ कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, थाने में प्रदर्शनस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मोहर्रम को लेकर रूट चैकिंग में बदहाल मिली सड़कवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  टोलकर्मी से मारपीट, जान से मारने की दी धमकी,

Read More »