ट्रैक्टर-ट्राली में भरी खोई में छिपाकर ले जाये जा रहे थे दो सगे भाइयों के शव, परिजनों ने पकड़ा हाईवे किया जाम

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी क्षेत्र के गांव हरीनगर में दो सगे भाइयों के शव ट्रैक्टर-ट्राली में लदी खोई में पड़े मिले। वहीं, गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया।

गांव हरीनगर निवासी अनुसूचित जाति के अंकुल (22) व शेखर (20) व गांव के ही कुछ अन्य युवक बृहस्पतिवार को गांव के ही बुगला अहमद के साथ टैक्टर-ट्राली में खोई भरने गए थे। शुक्रवार को सभी युवक अपने घर आ गए, लेकिन दोनों भाई घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनके साथ गये युवकों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। मामला संदिग्ध नजर आने पर परिजनों को किसी अनहोनी का संदेह गहराया तो उन्होंने शुक्रवार की सुबह के समय उनकी तलाश की।

रात्रि में भरी गई खोई से लदी ट्रैक्टर-ट्राली को सुबह के समय ले जाया जा रहा था, तब परिजनों व ग्रामीणों ने इस ट्राली को रोककर चालक से दोनों भाइयों के लापता होने के बारे में पूछा, उसने भी जानकारी होने से इंकार किया तो परिजनों ने ट्राली पर चढ़कर खोई में तलाश किया तो देखा कि दोनों भाइयों के शव खोई में पड़े हुए थे। शव मिलने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्राली को घेर लिया और वहीं पर जाम लगा दिया। दो सगे भाइयों के शव मिलने के कारण परिजनों में शोक छा गया और मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए। इस दौरान ट्रैक्टर स्वामी मौके से फरार हो गया, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। ग्रामीणों ने युवकों की हत्या का आरोप लगाकर पुरकाजी लक्सर हाईवे पर जाम लगा दिया है। अभी हंगामा जारी है। पुलिस समझाने का प्रयास कर रही है। 

इसे भी पढ़ें:  सिटी मजिस्ट्रेट ने एमआईटूसी को पालिका से दिलाये 32 लाख
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *