MUZAFFARNAGAR-सपा विधायक पंकज मलिक पर गुपचुप मुकदमा दर्ज, राकेश शर्मा को भी लपेटा

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा के खिलाफ गंभीर आरोप में पुलिस ने जिले के एक थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया। उसकी विवेचना भी शुरू कर दी गई और मजे की बात यह है कि इसकी किसी को कानों कान खबर तक भी नहीं लगी। सपा विधायक और नेता पर यह मुकदमा थाने के ही एक उप निरीक्षक की जुबानी सूचना पर दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस गुपचुप तरीके से जांच और कागजी कार्यवाही में जुटी हुई है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ विधायक पंकज मलिक

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ विधायक पंकज मलिक

समाजवादी पार्टी के चरथावल विधानसभा क्षेत्र से विधायक पंकज मलिक के पिता पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव हैं। वो वर्तमान में मुजफ्फरनगर संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन में सपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। उनके विधायक पुत्र पंकज मलिक भी उनके चुनाव प्रचार में जुटे हैं। हरेन्द्र मलिक का मुकाबला इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री डाॅ. संजीव बालियान से ही माना जा रहा है।

ऐसे में दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच जुबानी जंग तो खूब चल ही रही है, अब सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक के विधायक पुत्र पंकज मलिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की खबर है। हालांकि अभी इसकी किसी को कानों कान भनक नहीं लगी और जिले के एक थाने में पंकज मलिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो जाने के साथ ही जांच भी शुरू कर दी गई है। विधायक पंकज मलिक के साथ पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा को भी इस मुकदमे में लपेटा गया है। थाने के दरोगा ने जुबानी शिकायत करते हुए यह एफआईआर दर्ज कराई है। इसके लिए कोई तहरीर नहीं दी गयी है।

बता दें कि राकेश शर्मा का पिछले दिनों एसएसपी अभिषेक सिंह के साथ युवा ब्राह्मण नेता बिट्टू शर्मा की सड़क हादसे में मौत के कारण एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर विवाद हो गया था। हालांकि एसएसपी ने सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर इस विवाद को सुलझा लिया था, लेकन अब राकेश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के कारण इस विवाद को लेकर भी शक जाहिर किया जा रहा है। राकेश शर्मा शहर विधानसभा से बसपा के टिकट पर और उनकी पत्नी नगरपालिका चेयरमैन पद के लिए सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। विधायक पंकज मलिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने को लेकर जब उनके पिता पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक से नयन जागृति संवाददाता ने मालूमात करनी चाही तो उन्होंने कहा कि उनको ऐसे किसी मुकदमे की जानकारी नहीं है, अगर एफआईआर दर्ज हुई है तो वो अपने अधिवक्ता के सहारे इसके बारे में जानकारी जुटाने का काम करेंगे। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया मदर्स डे, मंच पर नन्हें बच्चों ने मां संग किया नृत्य

Also Read This

मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, प्रतिभाओं को मिली नई उड़ान

विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को धनराशि, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए मुजफ्फरनगर। जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से सोमवार को विकास भवन सभागार में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के वर्चुअल लाइव प्रसारण के साथ जनपद स्तर पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान धनराशि, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-गंधक से भरा ट्रक पलटने से हाइवे पर हड़कंपकार्यक्रम के मुख्य अतिथि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री

Read More »

नया गांव मीरापुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित

हवन पूजन के साथ हुआ अनावरण, भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के नया गांव मीराुपर में रविवार को धनगर वंशीय लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौरव स्वरूप और ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय धनगर ने विधि-विधान से हवन पूजन के बाद मूर्ति का लोकार्पण किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका लाइट खरीद में फंसे शिकायतकर्ता सभासदकार्यक्रम की देखरेख ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र धनगर ने की। इस दौरान पूर्व प्रधान कैलाश चंद्र धनगर, संतरपाल धनगर और प्रीतम धनगर ने मुख्य अतिथियों गौरव स्वरूप, संजय धनगर और

Read More »

मुजफ्फरनगर कचहरी में आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन पर हंगामा

नामांकन में त्रुटि पर भड़के जिला बार संघ पदाधिकारी, पालिका पर बार की शक्ति कमजोर करने की साजिश का लगाया आरोप मुजफ्फरनगर। जिला कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किए गए आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन समारोह के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब वाटर कूलर पर अंकित नामों को लेकर जिला बार संघ के पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। नामों के उल्लेख में हुई त्रुटि को लेकर बार संघ के अध्यक्ष और महासचिव ने मौके पर ही नगरपालिका परिषद की चेयरमैन के समक्ष नाराजगी जताई और इसे बार संघ के सम्मान के साथ खिलवाड़

Read More »